सपा के सबसे युवा चेहरे और प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने दिया इस्तीफा

सपा के सबसे युवा चेहरे और पार्टी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी में इस्तीफे का दौर जारी है। सपा की सबसे युवा और प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंखुड़ी ने खुद ट्विटर और फेसबुक पर इस इस्तीफे की जानकारी दी और इस्तीफे के पीछे की वजहों का खुलासा किया।

 Pankhuri Pathak resigns as Samajwadi Party spokesperson over hate campaign

पंखुड़ी ने पार्टी से इस्तीफे के पीछे अनी जाति को वजह बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी जाति को लेकर उनपर निशाना साधा जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे का फैसला किया। उन्होंने लिखा है कि उन्हें पार्टी छोड़ने का दुख है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपने सम्मान को ध्यान में रखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने लिखा कि अखिलेश हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगे।

दरअसल पिछले कुछ वक्त से पंखुड़ी पाठक और उत्तर प्रदेश के यादव सेना नामक संगठन के बीच विवाद चल रहा हैय़ पंखुड़ी का कहना था कि इस संगठन के जरिये राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संगठन को सपा को खत्म करने के लिए बनाया गया है। मैं कहकर थक गई। प्रूफ भी दिखा दिए, लेकिन पार्टी में मेरी किसी ने नहीं सुनी, जिसके बाद मैंने पार्टी से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।

हलांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि सपा छोड़ने के बाद वो बीजेपी ज्वाइंन नहीं कर रही है। पंखुड़ी ने कहा कि मैं देश छोड़ दूंगी, लेकिन बीजेपी ज्वाइंन नहीं करूंगी। उन्होंने कहा है कि वो हमेशा बीजेपी का विरोध करती रहेंगी। पंखुड़ी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो हमेशा अखिलेश यादव को अपनी प्रेरणा मानती रही हैं और आगे भी मानती रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+