RS Polls: सपा से नाराज पल्लवी पटेल ने अखिलेश पर साधा निशाना कहा- 'मां के लिए टिकट मांगने में बुराई क्या?'
Pallavi Patel News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक पल्लवी पटेल ने इन दिनों पार्टी के खिलाफ हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा को वोट न देने की बात भी कही है। इसके साथ ही पल्लवी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
मिलने के लिए नहीं दिया समय
पल्लवी पटेल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इतने व्यस्त हैं कि उन्हें मिलने तक का समय नहीं है। मैंने कई बार कोशिश की लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया।

मां के लिए टिकट मांगने में बुराई क्या
पल्लवी पटेल ने कहा कि वह राज्यसभा से अपनी मां के लिए टिकट मांग रही थीं। मां के लिए टिकट मांगने में बुराई क्या है। जया बच्चन को राज्य सभा में भेजा जा रहा है। वह अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन यहां कोई फिल्म या नाटक नहीं चल रहा है। पीडीए में (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बच्चन और रंजन कहां से आ जाते हैं।
पल्लवी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पल्लवी पल्लवी पटेल हूं। हमारे खून में धोखा और छलावा नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications