Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अखिलेश बड़े भाई...वो ही करेंगे डिसाइड', कांग्रेस-सपा का गठबंधन होते ही पल्लवी पटेल के बदले सुर

आगामी लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश को लेकर चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है, जबकि 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्य इंडिया गठबंधन सहयोगी पार्टियां अपना उम्मीदवार उतारेंगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीट शेयरिंग, INDIA का हिस्सा और डिंपल यादव को लेकर गुरुवार को अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल ने मीडिया से बातचीत की। जिससे पता चलता है कि सपा विधायक पल्लवी पटेल आखिरकार सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने को तैयार हैं।

Pallavi Patel

पल्लवी पटेल ने कहा कि 2022 में भी हमारे गठबंधन का नेतृत्व अखिलेश यादव कर रहे थे, उस वक्त भी उन्हीं के पास ये अधिकार था कि हम उनके गठबंधन में होंगे या नहीं... वो हमारे बड़े भाई की जगह पर हैं। आइए जानते हैं 5 सवालों के जवाब में पल्लवी पटेल के मन की बात...

क्या यह गठबंधन बीजेपी को टक्कर दे पाएगा?
इसपर पल्लवी पटेल ने कहा कि देखिए अगर 80 में से 80 सीटें अगर एनडीए की ही आनी है तो चुनाव में जाना ही क्यों? राजनीतिक दल हैं तो चुनाव में हिस्सा जरूर लेंगे। देश की जनता चाह रही है कि हर एक व्यक्ति की गिनती हो। जातिगत जनगणना अहम सवाल होगा, जो NDA इंडिया की तरफ से फेस करेगा।

अपना दल (क) पार्टी का पॉलिटिकल सिनेरियो रहेगा?
पल्लवी पटेल ने कहा कि 2022 में भी हमारे गठबंधन का नेतृत्व अखिलेश यादव कर रहे थे, उस वक्त भी उन्हीं के पास ये अधिकार था कि हम उनके गठबंधन में होंगे या नहीं... वो हमारे बड़े भाई की जगह पर हैं...आज भी उनके पास ही यह अधिकार हैं कि गठबंधन में अगर हम होंगे, तो कितनी हमारी ताकत होगी और कितनी हमारी जिम्मेदारी होगी, यह सभी अधिकार उनके पास ही हैं।

किस लोकसभा सीट पर आपके चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव से बात हुई है?
नहीं, अभी ऐसी कोई चर्चा नहीं है। अगर सीटों पर चर्चा होगी तो, राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव साथ में बैठकर बात करेंगे। उसमें भी अखिलेश के पास ही हमारी जिम्मेदारी और काम सौंपने के अधिकार होंगे।

अपना दल (क) पार्टी और सपा साथ में है?
हां, हम पहले भी साथ में थे और आज भी साथ में हैं। गठबंधन में है। 2022 में वो हमारा नेतृत्व भी कर चुके हैं। जो भी काम हमारे लिए समझेंगे, यह सभी अधिकार उनके पास ही हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर आप किसे और कैसे वोट करेंगी?
मुझसे पीडीए अगल नहीं है। यह एक जनभावना है। बाकी जिस दिन वोट करेंगे, देखिएगा। पीडीए के साथ प्रतिबंध हूं। मालूम हो कि अभी हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों का सपा ने ऐलान किया था। जिसको लेकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप पल्लवी पटेल ने लगाया था और साथ ही कहा था कि वोट नहीं करेंगी। लेकिन, अब उन्होंने वोट करने का ऐलान कर दिया है और वो भी सिर्फ पीडीए उम्मीदवार को।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+