'बोलूंगी तो नजर...', पाकिस्‍तानी सीमा हैदर ने अपनी प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्‍पी, बयां किया सच

Seema Haider pregnancy: सीमा हैदर अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोएडा के सचिन मीणा के प्‍यार में पाकिस्‍तान से अपने चार बच्‍चों के साथ भारत आई सीमा हैदर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं और अपने भातरीय पति सचिन मीणा के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं ये दावा किया जा रहा था। अब खुद सीमा हैदर ने इस बारे में चुप्‍पी तोड़ी है और सच बयां किया है।

Seema Haider Is Pregnant

बता दें सीमा हैदर के पाकिस्‍तानी पति गुलाम हैदर से दो बेटे और दो बेटियां हैं जिन्‍हें वो साथ लेकर आई है। सचिन मीणा के साथ शादी करने के बाद सीमा हैदर ने अपने साथ अपने बच्‍चों का हिंदू धर्म में परिवर्तन करवा दिया है।

वहीं भारत की आजादी का जश्‍न मनाने के बाद सीमा हैदर से पूछा गया कि क्‍या वो सच में प्रेंग्नेंट हैं। सीमा हैदर ने इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए कहाये मेरा पर्सनल मामला है। मैं सबको बताना नहीं चाहती। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा बोलूंगी तो नजर लग जाती है। प्‍लीज मेरे इस निजी मामले के बारे में सवाल ना करें।

हालांकि सीधे तौर पर सीमा हैदर ने जवाब नहीं दिया लेकिन उन्‍होंने कहा कि बताऊंगी तो नजर लग जाएगी, इस बात से माना जा रहा है कि सीमा हैदर जल्‍द मां बनने वाली है।

भारत के रंग में रंगी सीमा ने फहराया तिरंगा

पाकिस्‍तान से अवैध तरीके से भारत दाखिल हुई सीमा हैदर 15 अगस्‍त से एक दिन पहले भारत के रंग में नजर आईं। तिरंगा यात्रा अभियान में सहभागिता करते हुए सीमा हैदर सफेद तिरंगा साड़ी और माथे पर दुर्गा मां की लाल चुनरियां बांधकर अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया।

हिंदुस्‍तान जिंदाबाद, पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

साथ ही सीमा हैदर ने कहा वो अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं। उन्‍होंने भारत माता की और हिंदुस्‍तान जिंदाबाद, पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर सीमा हैदर के वकील वकील एपी सिंह नोएडा में सीमा के घर पर मौजूद थे।

सीमा हैदर ने भारत की नागरिकता के लिए राष्‍ट्रपति को भेजा है पत्र

बता दें पाकिस्‍तान से अपने चार बच्‍चों के साथ पाकिस्‍तान से दुबई और दुबई से नेपाल के रास्ते होते हुए नोएडा आई सीमा हैदर अब भारतीय नागरिकता की मांग कर रही है। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए सीमा हैदर ने देश की राश्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र भी लिखा है।

वहीं यूपी एटीए सीमा हैदर से पूछताछ करने के बाद अभी ये जांच करने में एएसआई की पाकिस्‍तनी एजेंट या जासूस होने की जांच कर रही है हांलांकि यूपी एटीएस को अब तक जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं यूपी सरकार ही इस अंतिम फैसला करेगी कि आखिर सीमा हैदर को भारत में रहने दिया जाएगा या उसे उसके चार बच्‍चों के साथ वापस भेज दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+