Pahalgam Attack: 2 महीने पहले शादी, कश्मीर घूमने गया था कानपुर का कपल, कौन थे शुभम द्विवेदी? जिनको मारी गोली
Pahalgam Attack Kanpur Shubham Dwivedi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को जो नरसंहार हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। सेना की वर्दी में आए 4 से 5 आतंकियों ने बैसरन इलाके में पर्यटन का आनंद उठा रहे सैलानियों को मौत के घाट उतार दिया। बेकसूर लोगों को आतंकियों ने नाम पूछ-पूछकर मार डाला। मरने वालों में कानपुर के शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) थी थे, जिनकी उनकी पत्नी के सामने मौत की नींद सुला दिया।
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी यूपी के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर रघुवीर नगर के रहने वाले थे, जिनकी दो महीने पहले यानी फरवरी में ही शादी हुई थी। शादी के बाद यह कपल कश्मीर घूमने गया था, लेकिन उनको क्या पता था कि उनमें से एक की वहां मौत मिलेगी।

कौन थे शुभम द्विवेदी? पत्नी के सामने मारी गोली
शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी कानपुर में सीमेंट का व्यापार करते हैं, जो कि अपने पूरे परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। शुभम के साथ उनकी पत्नी, माता-पिता और फैमिली के और भी सदस्यों थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को घटना के दिन घटना वाले दिन शुभम अपनी पत्नी के साथ बैठकर मैगी खा रहे थे, तभी आतंकी वहां पहुंचे और सबसे पहले उनका का नाम पूछा।
शुभम की पत्नी के अनुसार नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनको कलमा पढ़ने को कहा और फिर पत्नी के सामने ही गोली मार दी। इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि जाओ और मोदी को बता देना।
17 अप्रैल को गए थे कश्मीर, 23 की थी वापसी
शुभम के चेचरे भाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई शुभम परिवार के 11 लोगों के साथ कश्मीर घूमने 17 अप्रैल को गए थे, जिनको 23 अप्रैल को वापसी करनी थी, लेकिन एक दिन पहले 22 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications