अयोध्या पहुंचा OYO, जानिए क्या है उसका रामनगरी को लेकर पूरा प्लान
अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से दुनिया के टॉप मॉडल के साथ विकास किया जा रहा है। ऐसे में भारत के कई कारोबारी इस शहर के ओर अपना रुख कर रहे हैं। यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा वाला ओयो होटल अब राम नगरी में मौजूद होगा।
OYO in Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण जनवरी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। मंदिर निर्माण के साथ आयोध्या के अन्य विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। यहां सड़कों के चौड़ीकरण के अलावा रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी पर पूरा फोकस है। श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने को है। ऐसे में यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा वाला होटल भी अब अयोध्या में मौजूद होगा। हॉस्पिटालिटी और यात्रा तकनीकी के क्षेत्र की टॉप कंपनी ओयो ने अब अयोध्या का रुख किया है।
अयोध्या में होटल निर्माण के पहले चरण में ओयो कंपनी 1,000 कमरे वाला होटल तैयार करेगी। इसके लिए कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग के आगे बढ़ रही है। अपने हालिया निर्णय को लेकर ओयो ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के उम्मीद है। ऐसे में उनके ठहरने के व्यवस्था के लिए कंपनी की ओर से 1000 कमरे वाले स्ट्रक्चर की व्यवस्था की जा रही है।

वहीं इससे पहले ओयो ने 50 होटल और होमस्टे बनाने की घोषणा की थी। लेकिन नए निर्णय के साथ अब काम भी शुरू हो गया है। अयोध्या के अलावा ओयो अब अन्य धार्मिक स्थलों पर भी फोकस कर ही है। कंपनी इसी साल हिल स्टेशन पर 300 नए होटल बनाने की योजना में है।
ओयो के प्रवक्ता के एक बयान के मुताबिक हिल स्टेशनों पर होटलों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में कंपनी ने हरिद्वार, शिमला, मनाली,नैनीताल मसूरी, श्रीनगर, डलहौजी के अलावा दार्जिलिंग, गंगटोक और शिलॉन्ग, लोनावाला और महाबलेश्वर में नए होटल बनाने की तैयारी है। इसके अलावा ओयो दक्षिण में कंपनी ऊटी, मून्नार और कोडाइकनाल में नए होटल स्थापित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications