रातोंरात देवरिया ले जाए गए बहुबली अतीक के गुर्गों ने दिया पुलिस को प्रोटेक्शन

यूपी में पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया फिर अतीक अहमद को देवरिया जेल ले जाने का फरमान आया। इसके बाद अतीक अहमद ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया था।

इलाहाबाद। पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद को देर रात इलाहाबाद नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जेल ले जाया गया। रात के अंधेरे में जैसे ही पुलिस नैनी गेट से बाहर निकली दर्जनभर गाड़ियों के काफिले साथ हो लिए। ये काफिला अतीक वर्ल्ड के गुर्गो का था जो पुलिस को प्रोटेक्शन दे रहा था। आश्चर्य की बात ये रही की अतीक को पुलिस प्रोटेक्शन दे रही थी और पुलिस को अतीक के गुर्गे। मतलब साफ था अतीक को पुलिस सुरक्षा का भरोसा नहीं था। इसलिए सुरक्षा का जिम्मा खुद बाहुबली के गुर्गों ने संभाल रखा था।

रातोंरात देवरिया ले जाए गए बहुबली अतीक के गुर्गों ने दिया पुलिस को प्रोटेक्शन

अतीक ने कहा था हो रही साजिश

यूपी में पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया फिर अतीक अहमद को देवरिया जेल ले जाने का फरमान आया। इसके बाद अतीक अहमद ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया था। लेकिन शासन के फरमान के बाद अतीक को देवरिया जेल पहुंचा ही दिया गया।

रातोंरात देवरिया ले जाए गए बहुबली अतीक के गुर्गों ने दिया पुलिस को प्रोटेक्शन

ट्रेलर वही जो हमेशा था

अतीक का वही ट्रेलर जेल में भी जारी रहा। हर दिन नैनी जेल में अतीक गुर्गों से घिरे रहते थे। नैनी सेंट्रल जेल में अतीक की तूती बोलती थी और शासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक को इसकी खबर थी। दिन में अतीक को सड़क मार्ग से ले जाना सुरक्षा व अन्य लिहाज से सही नहीं था। इसलिए पुलिस ने प्लान तैयार किया की रातोंरात चुपके से अतीक अहमद को देवरिया शिफ्ट करें। हुआ भी कुछ ऐसा ही जेल पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर अतीक को सेंट्रल जेल से बाहर निकली तो सामने दर्जनों गाड़ियों का काफिला मौजूद था। ये सब अतीक के गुर्गे थे जो पुलिस की गाड़ी के आगे पीछे चलने लगे और अपनी प्रोटेक्शन में अतीक को देवरिया पहुंचाया।

10 बजकर 40 मिनट पर हुए रवाना

जेल की खबर कैसे लीक हुई इस पर बहस हो सकती है, जांच हो सकती है। लेकिन रात 10 बजे से जेल के बाहर दर्जनों गाड़ियों में जब उनके गुर्गे जुटते रहे तब भी कोई सवाल पुलिस की ओर से नहीं हुआ। 10.40 पर अतीक जेल से निकले और रास्ते भर किसी फिल्म की तरह सीन चलती रहा। ऐसे में पुलिसिया शैली पर भी सवाल उठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+