'उनके MP-MLA टूटने वाले हैं, तुरंत मायावती से मिलें अखिलेश...', ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष को चेताया

एसबीएसपी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर ने महाराष्ट्र जैसा खेला उत्तर प्रदेश में भी होने का दावा किया है। साथ ही उसका जिम्मेदार अखिलेश यादव ठहराया है। राजभर ने मायावती को गेम चेंजर बताया है।

महाराष्ट्र की सियासत में आए भूचाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी उठापटक देखने को मिलेगी। इसका दावा एसबीएसपी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर ने सोमवार को किया है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में दोहराया जाने वाला है। समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर यूपी सरकार में शामिल होने जा रहे हैं। मंत्री पद की शपथ भी लेंगे।

आगे कहा कि सपा सांसद अखिलेश से नाराज हैं। उन्हें सपा में अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। सपा नेताओं के पार्टी छोड़ने का कारण यह है कि अखिलेश यादव तेलंगाना के सीएम केसीआर से मिलने जा रहे हैं, लेकिन उनकी मुलाकात मायावती से नहीं हो रही है। बसपा और मायावती उत्तर प्रदेश में गेम चेंजर हैं। अगर मायावती जी तैयार हैं, तो मैं उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार हूं, कांग्रेस भी यही चाहती है। 2024 में हम एक बिल्कुल नया मोर्चा देख सकते हैं। अखिलेश से नाराजगी, BJP से मिला सकते हैं हाथ...

Omprakash Rajbhar warns Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी(सपा) के कई विधायक और सांसद दल छोडकर कुछ लोग मौजूदा सरकार के विस्तार में शामिल होना चाहते हैं। शपथ लेते हुए नजर आएंगे। कुछ लोग लोकसभा चुनाव के लिए टिकट चाहते हैं, वो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अपना जुगाड बैठाए हैं। महाराष्ट्र का खेल यूपी में भी होगा। अखिलेश से उनके पार्टी के लोग नाराज हैं। अब मुस्लिम वोट 4 खेमे में बंट चुका है। मुस्लिम वोट बीजेपी, बसपा, कांग्रेस और सपा के खाते में गिरने लगे हैं।

वो वक्त खत्म हो चुका है। जब सपा की सत्ता रही, तब उन्होंने मुस्लिम को न तो डिप्टी सीएम बनाया न सीएम। सपा अगर एक बार मुस्लिम पक्ष से किसी को सीएम ही बना दिया होता तो कहने लायक तो रहते। लेकिन, अब किस मुंह से वोट मांगेंगे? कि बीजेपी खा जाएगी, इसलिए हमारी पार्टी में चले आओ? आजादी के बाद नौकरियों में 38 प्रतिशत मुस्लिम था। लेकिन, बसपा, कांग्रेस और सपा ने इतना विकास कर दिया कि अब एक प्रतिशत ही नहीं बचा है। इसको लेकर हर वर्ग खफा है।

मायावती से मिले अखिलेश तो सब होगा ठीक

Recommended Video

      'उनके MP-MLA टूटने वाले हैं,तुरंत मायावती से मिलें अखिलेश..',ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष को चेताया

      केसीआर से अखिलेश बढी नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो (अखिलेश) केसीआर से मिलने जाएंगे। लेकिन, मायावती से क्यों नहीं मिलते हैं? 80 लोकसभा सीटों पर 2 लाख वोट बसपा का है। 13 प्रांतों में बसपा का जनाधार है। मायावती से मुलाकात कर लें अखिलेश तो सब ठीक हो जाएगा। राजभर ने यह भी कहा कि जो भी सपा के विधायक टच में हैं उनका कहना है कि मायावती, राजभर, जयंत चौधरी तब सब ठीक हो जाएगा।

      मायावती गेम चेंजर

      बसपा का 13 प्रांतों में जनाधार है। पटना में उन्हें नहीं बुलाया गया। अगर यह लोग मायावती को साथ नहीं लेते हैं तो बडी टूट होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर राजभर ने संकेत दिया कि वो मायावती साथ गठबंधन करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+