'एक बार वैज्ञानिक सुरक्षित धरती पर लौट आएं', चंद्रयान-3 पर ओपी राजभर का चौंकाने वाला बयान
Om Prakash Rajbhar: बुधवार को जब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा तो देश के 140 करोड़ लोगों ने जश्न मनाया। ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर कई राजनेता भी इस मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए आगे आए। लेकिन इनमें से कुछ नेताओं ने ऐसा बयान दिया कि अब सोशल मीडिया पर जमकर लोग मजे ले रहे हैं। कुछ नेताओं ने तो ऐसा बयान दिया जैसे कि उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के बारे में कोई जानकारी ही नहीं हो।
ऐसे ही एक राजनेता हैं उत्तर प्रदेश के विधायक और एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar), जिनका चंद्रयान-3 मिशन पर अजीबोगरीब बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा जब ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बारे में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने अजीबोगरीब जवाब दिया। नीचे पढ़ें ओमप्रकाश राजभर ने क्या कहा...

ओमप्रकाश राजभर ने वैज्ञानिकों के सुरक्षित लौटने की कर दी कामना
ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि मैं भारतीय वैज्ञानिकों को उनकी कड़ी मेहनत और शोध के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं चंद्रयान-3 में उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई देता हूं। एक बार जब वे कल सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आएंगे, तो पूरे देश को उनका स्वागत करना चाहिए।
इससे पहले राजस्थान के खेल मंत्री ने भी दिया अजीबोगरीब बयान
इससे पहले राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चंदाना ने भी ऐसा बयान दिया कि जैसे उन्हें इस मिशन की कोई जानकारी न हो। उन्होंने कहा कि हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई तो जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस व स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।
ममता बनर्जी ने ऋतिक के पिता राकेश रोशन को पहुंचाया चांद पर
दरअसल, जब उनसे इसरो की कामयाबी के बारे में पूछा गया तो ममता बनर्जी ने 1984 के मिशन का किस्सा बताया और एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा के बजाय फिल्म मेकर राकेश रोशन को इसका क्रेडिट दे बैठीं। दरअसल, वह नाम में कंफ्यूज हो गईं और राकेश शर्मा के बजाय राकेश रोशन का नाम बोल गईं।












Click it and Unblock the Notifications