UP: अमित शाह से मुलाकात कर लौटे राजभर, कहा- 'मैं मीटिंग से संतुष्ट हूं'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की आज राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से दिल्ली की मुलाकात की। मुलाकात कर बाहर निकले राजभार ने कहा कि, मैंने अमित शाह को सबकुछ बताया। उन्होंने कहा है कि 10 अप्रैल को सीएम से मिलकर बात करेंगे। मैं मीटिंग से संतुष्ट हूं।

Om Prakash Rajbhar

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि, हम पहले बात करेंगे और अपनी मांगें रखेंगे। इसके बाद अगर वे कहते हैं कि वह उनकी मांगों को नहीं मानेंगे तो हम अपना रास्ता बनाएंगे। राजनीति में कोई भी गठबंधन स्थाई नहीं होता है।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों की राज्यसभा चुनाव होने हैं। इनमें से 8 सीटों पर तो भारतीय जनता पार्टी आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन 9वीं सीट पर जीतने के लिए उसे सहयोगियों की जरूरत होगी। भाजपा के सहयोगी दल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बागी सुर अख्तियार कर लिए हैं।

राजभर ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें अमित शाह से बात नहीं करने दिया गया तो वह राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में वोटिंग नहीं करेंगे। हालांकि भाजपा ने यूपी की 9वीं सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए आज शाह और राजभर के बीच मुलाकात होगी।

राजभर ने कहा कि हम राज्यसभा सीट के लिए समर्थन देने को तैयार हैं लेकिन अगर हमारी पार्टी और हमारी इसी तरह से उपेक्षा की जाएगी। तो हम अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और गठबंधन पर निर्णय लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+