योगी के मंत्री ने एक बार फिर बढाई भाजपा सरकार की मुश्किलें, बोला हमला
गोंडा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के काम काज पर सवाल उठाए हैं। हालांकि ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तभी से वो लगातार इस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

उन्होंने गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार पर जातिवाद के आरोप लगाए। उन्होंने सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि सरकार में हत्या के बाद मुआवजा जाति के आधार पर मिलता है।
राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हत्या के मामले में भी पुलिस गरीबों की एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। इस सरकार में गरीब और मज़लूम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आये दिन गरीबों पर अत्याचार हो रहे है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिला रहा है। उन्होंने कहा कि एक लड़की की हत्या के मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी इस सरकार में गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications