यूपी में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का मामला

हापुड़। उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हापुड़ जिले के एक लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। अब से पहले भी लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आता रहा है लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

यूपी में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का मामला

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के तहसील धौलाना का है जब एक किसान अब्दुल जब्बार का बेटा महराज अपना हिस्सा प्रमाण पत्र लेने लेखपाल ओमबीर सिंह के पास पहुंचा तो लेखपाल ने हिस्सा प्रमाण पत्र देने के बदले में 2 हजार रुपए की मांग कर डाली। पीड़ित ने काफी खुशामद करने के बाद लेखपाल को 800 रुपए निकाल कर अपनी जेब से दे दिए। तब जाकर किसी तरह लेखपाल ने हिस्सा प्रमाण पत्र दिया, पीड़ित के साथ गए उसके दोस्त ने पैसों के बदले हिस्सा प्रमाण पत्र लेने की वीडियो क्लिप बनाली और वीडियो वायरल कर दी।

आज से 2 दिन पहले पीड़ित का पिता जब हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के पास गया तो लेखपाल ने 3000 रुपए में बनाने के लिए बोला था। पैसे नहीं देने पर पीड़ित के पिता किसान अब्दुल जब्बार को लेखपाल ने अपने ऑफिस से भगा दिया था। तब यह बात उसने अपने बेटे को बताई और अगले दिन जब हिस्सा प्रमाण पत्र लेने के लिए पीड़ित का बेटा लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल ने दूसरी बार में 2000 रुपए की मांग कर डाली। किसी तरह खुशामद करने पर पीड़ित ने लेखपाल को 800 रुपए दिए। इसमें पीड़ित युवक के दोस्तों ने समझदारी से काम लिया। उन्होंने ये सारा वाक्या अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे वायरल कर दिया।

पीड़ित युवक के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपित लेखपाल का कहना है कि शिकायतकर्ता ने हिस्सा प्रमाण पत्र की मांग की थी, जिसे उसने बना लिया था। जब वह प्रमाण पत्र लेने आया तो उसका एक साथी बार-बार रुपए लेने की बात कर रहा था। जबकि शिकायतकर्ता रुपए जबरन दे रहा था। इस पर मैंने उससे कहा कि अपने साथी को ही रुपए दे दे मुझे नहीं चाहिए। लेखपाल का कहना है कि उसने कोई रुपए नहीं लिए हैं शिकायतकर्ता उसे ब्लैकमेल करना चाहता था, लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आया तो शिकायत कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+