सीएम योगी के खिलाफ FB पर की अभद्र टिप्पणी, हिरासत में युवक

सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में फेसबुक पर युवक ने अभद्र बातें लिखी थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा समर्थक संगठनों ने इसका विरोध किया था।

अमेठी। यूपी सीएम महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को मंहगा पड़ गया। सूचना मिलते ही एसपी ने एसओ को तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने का ऑर्डर दिया। ऑफिसर का निर्देश पाते ही एसओ ने एक तरफ एफआईआर दर्ज की तो दूसरी तरफ युवक को हिरासत में ले लिया। इलाके में चर्चा का विषय बना ये केस जायस कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव का है।

योगी की फोटो लगाकर डाला था स्टेटस

योगी की फोटो लगाकर डाला था स्टेटस

जानकारी के अनुसार जायस गाँव निवासी वसीम के पुत्र अनीस सिद्दीकी ने सोशल साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। फेसबुक पर 17 मार्च को वसीम ने योगी आदित्यानाथ के खिलाफ पोस्ट डाली। वायरल पोस्ट में उसने योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर सीएम को देशविरोधी करार देकर अभद्र बातें लिखी थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू युवा वाहिनी जैसे तमाम संगठनों ने इसका विरोध किया।

इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आया युवक

इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आया युवक

इस घटना की भनक लगते ही एसपी अनीस अहमद अंसारी ने तत्काल एसओ जायस को फोन पर आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया।आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

बख्शे नहीं जाएँगे देश-धर्म का अपमान करने वाले: एसपी

बख्शे नहीं जाएँगे देश-धर्म का अपमान करने वाले: एसपी

एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि जायस कोतवाली जांच में जुटी टीम ने काफी मेहनत कर ढूँढ निकाला। एसपी ने बताया कि युवक जायस कोतवाली के बहादुरपुर का रहने वाला है। उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। वहीं एसपी ने कड़े शब्दों में कहा है कि धर्म का अपमान व देशविरोधी गतिविधियों को अपनानेवालों और किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+