फेसबुक से उठाई लड़की की ओरिजनल फोटो, फिर उसी से गंदा वीडियो बना कर दिया अपलोड
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोशल मीडिया के जरिए लड़की को बदनाम करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने थाने में तहरीर दी है कि उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और उन्हीं तस्वीरों से अश्लील वीडियो तैयार कर अपलोड किए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पूरी तरह से फर्जी हैं तस्वीरें
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक लड़की और पिता थाने आए थे जिन्होंने बताया उनकी बेटी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर उसपर कुछ अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपलोड कर दी हैं। जिससे उनकी बेटी की छवि धूमिल हो रही है। पिता का कहना है कि इस फेसबुक आईडी पर डाले गए वीडियो और तस्वीरों में उसकी बेटी को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो पूरी तरह फर्जी है।

पहले भी देखें गए हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि ऐसे ही कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें लड़की को ब्लैकमेल करने और उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से शोहदे सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपनी रियल फोटो लगाना भारी पड़ सकता है। कुछ लोग उनके फोटो को अश्लील रूप देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर बदनाम कर सकते हैं।

हरियाणा और गाजियाबाद का था हालिया मामला
ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के विजय नगर और हरिणाया के जींद से भी सामने आ चुका है। गाजियाबाद वाले मामले में एक लड़के ने लड़की की फोटो को एडिट कर अश्लील रूप दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़िता के परिजनों पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की, तो आरोपी लड़की का पूर्व मंगेतर निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित लड़की की आरोपी से सगाई हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications