BJP सांसद के गोद लिए गांव में किसानों ने बीजेपी नेताओं के घुसने पर लगाई रोक

नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में वेब सिटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जाने और किसान को जेल भेजने से नाराज है। किसानों ने अब बीजेपी नेताओं के गांव में घुसने पर रोक लगा दी है। नाराज किसानों का कहना है कि वह गांव में बीजेपी नेताओं को घुसने नहीं देंगे।

noida farmers put board warn bjp not to enter in Village

डा. महेश शर्मा के गोद लिए गांव में विरोध

जिस गांव को बीजेपी सांसद डा. महेश शर्मा ने गोद ले रखा है उसकी गांव में किसानों ने विरोध कर दिया है। डा. महेश शर्मा ने कचैड़ा गांव को गोद ले रखा है। किसानों का कहना है कि जब बीजेपी शासन में किसानों पर लाठीचार्ज हो रहा है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है तो वह कैसे अपने गांव में बीजेपी नेताओं को घुसने दे सकते हैं। किसानों ने बीजेपी नेताओ के गांव में घुसने पर रोक लगाते हुए प्रदर्शन किया।

गांव के बाहर लगाया बोर्ड

गांव के लोगों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगवा दिया है जिस पर लिखा है कि बीजेपी नेताओं का इस गांव में आना मना है। बता दें कल जबरन पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कचैड़ा गांव के किसान बीते कई दिनों से उचित मुआवजे की मांग को लेकर वेब सिटी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नही ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+