Nishad party: 2024 में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, 27 लोकसभा सीटों पर करेगी फोकस
Lok Sabha elections: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव मे सम्पन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों ने 2024 को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Lok Sabha elections: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। बीजेपी ने जहां पूरे यूपी में महासम्पर्क अभियान को और तेज कर दिया है वहीं दूसरी ओर उसकी सहयोगी पार्टियां भी अपने कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। इस बीच विधानसभा में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली निषाद पार्टी ने ऐलान किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव वह अपने सिंबल पर लड़ेगी।
बीजेपी की सहयोगी के तौर पर अपने सिंबल पर लड़ेगी
निषाद पार्टी लोकसभा चुनाव बीजेपी के सहयोगी के तौर पर और अपने सिंबल पर लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न संसद में पहुंचने में कामयाब होगा। दरअसल, सहयोगी दलों की महात्वकांक्षा बीजेपी की राह में रोड़ा बन सकती है। क्योंक निषाद पार्टी के साथ ही अनुप्रिया पटेल की अपना दल भी बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत काम कर रही है।
पिछला चुनाव भी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था
निषाद पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन में और बीजेपी के सिंबल पर भी लड़ा था। संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने संत कबीर नगर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। 2019 पहला आम चुनाव था जिसे पार्टी ने लड़ा था। पार्टी अपने दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए कुछ अधिक महत्वाकांक्षी हो गई है।
तीन चरणों में लोकसभा की तैयारी करेगी निषाद पार्टी
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आम चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारी तीन चरणों में की जाएगी। पहले चरण में पार्टी उन 27 लोकसभा सीटों पर उपस्थिति को मजबूत करने के लिए काम करेगी जहां 4.5 लाख से अधिक मतदाता हैं।
निषाद ने कहा कि,
ये 27 लोकसभा सीटें, जो नदी के किनारे स्थित हैं। एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार की जाएंगी। मतदाताओं के समूह के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए पार्टी अपनी बूथ-स्तरीय समितियों और ब्लॉक-स्तरीय समितियों को मजबूत करेगी। पार्टी ने कैडर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के अलावा अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications