निर्भया के दोषियों का केस लड़ने वाले एपी सिंह ने दिया सीमा हैदर का साथ, क्या लड़ेंगे केस? जारी किया VIDEO

Seema Haider lawyer AP Singh: सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर उधर पाकिस्तान में अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। गुलाम का साफ कहना है कि वो अपने बच्चों का भविष्य सुधारना चाहता है और इसके लिए उनकी वतन वापसी करवाएगा। इसके लिए गुलाम ने पाकिस्तान की सरकार से भी गुहार लगाई है कि वे उसके बच्चों को वापस पाक लाने में मदद करें। लेकिन इधर लगता है कि सीमा हैदर ने भी गुलाम को सबक सिखाने के लिए अपनी कमर कस ली है। हाल ही में निर्भया के दोषियों की ओर से केस लड़ने वाले एपी सिंह ने भी सीमा को सपोर्ट कर साफ शब्दों में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे सचिन और सीमा की ओर से केस लड़ेंगे।

क्या बोलीं सीमा हैदर?
सीमा हैदर ने बीते दिनों कहा था कि अगर बच्चों का भविष्य कहीं अच्छा बन सकता है तो वो भारत है। यही वो जगह है जहां उसके बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई लिखाई कर सकते हैं। सीमा को इस बात की पूरी भनक है कि पाकिस्तान में गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस लाने के लिए सिर से एड़ी तक का जोर लगा रहा है।

Seema

पुरजोर कोशिश कर रहा गुलाम हैदर
बताते चलें कि हाल ही में गुलाम हैदर ने पाकिस्तान की सरकार से गुहार लगाई थी कि उसके बच्चों को वापस लाने में मदद करें। वो बच्चों को पाक वापस लाने के लिए अपने ही मुल्क में केस भी लड़ रहा है। उसने पहले ही साफ कर दिया था कि उसे सीमा से कोई वास्ता नहीं है सीमा आए या फिर ना आए उसे फर्क नहीं पड़ता लेकिन बच्चों को वो पाकिस्तान वापस लेकर आना चाहता है।

क्या एपी सिंह लड़ेंगे केस?
इधर सीमा हैदर कीबात करें तो वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सीमा हैदर ने सीमा सचिन व्लॉग नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ है, जिसपर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सीमा इस चैनल पर समय समय पर वीडियोज भी अपलोड करती रहती हैं। इस बीच सीमा ने एपी सिंह का एक वीडियो अपने व्लॉग में शेयर किया था, जिसमें एपी सिंह का कहना था कि सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ यहां खुशी खुशी रह रही हैं। सरकार औऱ कोर्ट भी इस बात को देखता है कि बच्चे किसके साथ खुश हैं। ऐसे में अगर गुलाम कोई भी कदम उठाता है तो हम यहां सीमा और सचिन की ओर से केस लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+