रायबरेली: भीषण सड़क हादसे में 9 बारातियों की मौत, 2 घायल
शादी से लौट रहे बारातियों से भरे वाहन और एक ट्रक के बीच टक्कर से यह भीषण हादसा हुआ जिसमें 9 लोग अपनी जान गंवा बैठे।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। कानपुर से शादी से लौट रहे बारातियों के वाहन की टक्कर ट्रक से हो गई जिसमें 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। बाकी दो घायलों की हालत गंभीर है।

लालगंज थाना छेत्र स्थित जनता बाजार गांव के पास कानपुर से शादी समारोह से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीं डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित किया जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि घायल लोग लोदीपुर के उतरावां गाँव के रहने वाले हैं। इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। कुल 9 लोग इस भीषण हादसे में मारे गए और 2 लोग अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications