UP Politics: अजय राय लखनऊ पहुंचकर आज संभालेंगे यूपी कांग्रेस की कमान, जोरदार स्वागत की तैयारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Uttar Pradesh Congress: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश मुख्यालय पर केंद्रीय और राज्य के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि प्रदेश मुख्यालय पर नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस

जौनपुर-सुल्तानपुर-अमेठी होते हुए पहुंचेंगे लखनऊ

कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अजय राय वाराणसी से प्रदेश मुख्यालय जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी होते हुए पहुँचेगें। पदभार ग्रहण करने के बाद अजय राय गांधी प्रतिमा, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, सरदार पटेल, राजीव गांधी समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

12 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर पदभार ग्रहण करेंगे

यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। 24 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अजय राय अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय सचिव एवं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

जल्द ही नई टीम का ऐलाना करेंगे अजय राय

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राय एक नई टीम बनाएंगे, जिसमें समर्पित कांग्रेस सदस्यों को अधिक महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी जाएंगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "नए यूपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति पर, यूपीसीसी के सभी मौजूदा पदाधिकारी आम तौर पर पद छोड़ देते हैं। राय अनिवार्य रूप से एक नई टीम का निर्माण करेंगे जिसमें प्रतिबद्ध कैडर सदस्यों को प्रमुख पद दिए जाएंगे।

पूर्वांचल में बीजेपी को काउंटर करेगी कांग्रेस

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी दारा सिंह चौहान और ओम प्रकाश राजभर को अपने पाले में करके पूर्वांचल को साधने में जुटी है वहीं कांग्रेस ने भी पूर्वांचल के कद्दावर नेता और पांच बार से विधायक रहे अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव खेल दिया है। अजय राय ने कहा है कि हमारा पहला लक्ष्य 2024 के लिहाज से पार्टी को मजबूती प्रदान करना है।

मोदी के खिलाफ वाराणसी से दो बार लड़े थे चुनाव

कांग्रेस ने दलित नेता बृजलाल खाबरी की जगह वरिष्ठ नेता अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कदम का उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के जमीनी स्तर को सक्रिय करना है। 2014 और 2019 दोनों में वाराणसी से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राय को उनके मुखर नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संबंध के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+