विजयादशमी पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर! रावण के दस सिर को दिए ये नाम

इलाहाबाद। विजयादशमी पर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जमकर राजनीति हो रही है और खासतौर पर पोस्टर वॉर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। विजयादशमी पर संगम नगरी प्रयागराज में कांग्रेसियों द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में रावण के 10 सर है बनाए गए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री को चौकीदार के रूप में दिखाया गया है। इसके ऊपर राहुल गांधी की फोटो भी लगी है। पोस्टर में रावण के दस सिर को नाम दिए गए हैं।

new poster in allahabad goes viral by congressmen in allahabad

इन सिर के नीचे राफेल, जीएसटी, नोटबंदी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों का जिक्र किया गया है जो केन्द्र की मोदी सरकार के गले की हड्डी साबित हुई है। पोस्टर में 'चौकीदार चोर है' लिखकर तंज भी कसा गया है। यह पोस्टर कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने जारी किया है।

आपको बता दें आजकल पोस्टर वार बहुत जगहों पर देखा जा रहा है। इससे पहले बिहार में दशहरा के मौके पर राजद द्वारा लगाए गए एक पोस्टर में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को 'राम' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस सिर वाले 'रावण' के रूप में दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें- गन्ना मंत्री का सपा पर तीखा हमला, कहा- धाराएं कम पड़ गई थी तो पाकिस्तान से मंगा लेते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+