गन्ना मंत्री का सपा पर तीखा हमला, कहा- धाराएं कम पड़ गई थी तो पाकिस्तान से मंगा लेते

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में विजयादशमी समारोह पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर द्वारा शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राणा ने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षत्रिय को देश पर शहीद होने वाले महापुरुषों जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे जब पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तभी तो समाज को सही दिशा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधा और अपने साथ हुई कार्रवाई को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सर्व समाज का सम्मान है। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होता है जबकि पूर्व की सरकारें तो अपने ही समाज की नहीं सुनती थीं।

up minister suresh rana accused samajwadi party for his jail term in farrukhabad

उन्होंने मंच से सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री ने मेरे ऊपर सैकड़ों मुकदमे लगाए, हमको बांदा जेल में बंद करा दिया गया। जब हमको कोर्ट में पेशी पर ले जाया जाता था। तो बज्र वाहन में लोहे की सीट पर बैठाकर भेजा जाता था, ताकि हम सच कहना छोड़ दें, लेकिन मैंने उनसे कहा कि देश में धाराओं की कमी हो गई हो तो पाकिस्तान से मंगाकर लगा दो। लेकिन आने वाले समय मे जनता जबाब देगी और जनता ने उनको जबाब दिया उसी बजह से भाजपा सरकार बनी।

up minister suresh rana accused samajwadi party for his jail term in farrukhabad

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी जिले में कोई परेशानी होगी तो हमारी सरकार परिवार की तरह उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।उन्होंने क्षत्रिय समाज से आह्वान किया कि बच्चे जब पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तभी तो समाज को सही दिशा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधा और अपने साथ हुई कार्रवाई को को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सर्व समाज का सम्मान है। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होता है जबकि पूर्व की सरकारें तो अपने ही समाज की नहीं सुनती थीं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, पहले दो सीटों पर खड़े होने का किया था ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+