रायबरेली रेल हादसा: चश्मदीद ने बताया, हादसे में उजड़ गया बिहार का एक परिवार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की सुबह हरचंदपुर स्टेशन के पास 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रेल की 6 बोगियां पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा घायल हैं। वहीं, इस हादसे में बिहार का एक पूरा परिवार खत्म हो गया।

new farakka express derailment raebareli eyewitness told the horror story of the accident

हादसे के वक्त यात्रा रेल में यात्रा कर रहे लखनऊ निवासी रामसिंह की मानें तो हादसा 5.30 बजे के आसपास हुआ है। उस समय रेल में सब लोग सो रहे थे। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक झटके के साथ इंजन समेत आगे की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इंजन के साथ वाले जनरल बोगी में सैकड़ों लोग फंस गए। उसी के पीछे की एक बोगी में बिहार का एक परिवार भी सफ़र कर रहा था।

हादसे में बिहार जिले के मुंगेर खड़गपुर निवासी सुनीता, सुनीता का 5 साल, 3 साल और डेढ़ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि देखकर रूह कांप गई। स्टेशन पर मालगाड़ी से सीमेंट की बोरियां उतार रहे मजदूर दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद जिला प्रशासन और पुलिस के लोग पहुंचे। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+