डकैतों का सरदार बनते ही रजउआ ने खत्म किया लव ट्रायंगल, पढ़िए एक डकैत की प्रेम कहानी

इलाहाबाद। यूपी के चित्रकूट व एमपी के जंगलों में आतंक फैलाने वाले खूंखार डकैत रामगोपाल गोप्पा की गिरफ्तारी के बाद अब डकैत का सरदार रजउआ उर्फ राजा बन चुका है। यह गोप्पा का भांजा है और गोप्पा की ही तरह खूंखार है। बीहड़ में अपने पैर जमाने के बाद बुधवार की रात रजउआ ने महूलिया गांव में हमला बोला। यहां उसने एक कैरा यादव नाम के युवक को गोलियों से भून डाला। जबकि उसके साथी अर्जुन यादव को भी गोली मार दी गई है। पुलिस ने जब इस हत्या की पड़ताल की तो पता चला यह हत्या रजउआ की प्रेम कहानी का हिस्सा है। रजउआ की प्रेमिका से कैरा की नजदीकी बढ़ने से यहां लव ट्रायंगल चल रहा था जिसे बुधवार की रात राजा ने खत्म कर दिया।

क्या है लव स्टोरी

क्या है लव स्टोरी

बीहड के जंगलों में डकैतों की लव स्टोरी कोई नई बात नहीं है और न ही इश्क में होने वाली हत्याएं चौंकाती हैं। हमेशा से डकैतों का इश्क और खूंखारपन एक साथ होता रहा है। वैसी ही एक कहानी अब डकैत रजउआ की भी है। पुलिस के अनुसार रजउआ हमेशा से अपने मामा गोप्पा की तरह बीहड़ पर राज करना चाहता था। गोप्पा भी रजउआ का नाम इसलिये राजा रख चुका था। क्योकि वह जानता था कि उसके बाद रजउआ ही बीहड़ में उसकी जगह लेगा। इस बीच गांव में रजउआ को बिरादरी की लड़की पसंद आ गयी। दोनों में नजदीकी बढ़ी। प्यार हुआ और लव स्टोरी शुरू हो गयी लेकिन इसी बीच गोप्पा पर एक लाख का इनाम घोषित हुआ तो गोप्पा के परिजनों और रिश्तेदार पर भी दबाव बढ़ने लगा।

मामा ने हत्या करने से रोका

मामा ने हत्या करने से रोका

इसकी वजह से रजउआ को भी घर छोड़कर मामा के साथ बीहड़ में शरण लेनी पड़ी। प्रेमिका से दूरी का फायदा उठाकर महूलिया के दबंग कैरा यादव ने उस पर डोरे डाले। अपनी मदर्नगी के लिये मशहूर कैरा पर रजउआ की प्रेमिका भी दिल हार बैठी। आलम यह बना की कैरा और रजउआ दोनों हसीना से दिल लगा बैठे और प्रेम कहानी त्रिकोणीय हो गई। मामा की वजह से रजउआ, कैरा को कुछ कर नहीं सकता था क्योंकि गोप्पा गांव से मिल रही मदद को तोड़ना नहीं चाहता था। इसलिये रजउआ भी खुद को जलील होता देखकर भी चुप रहा।

सरदार बनते ही कर दी हत्या

सरदार बनते ही कर दी हत्या

दो महीने पहले 1 लाख के इनामी गोप्पा को एसटीएफ ने दबोच लिया। इसके बाद रजउआ डकैतों का सरगना बना। पहले ही दिन से उसने कैरा की तलाश शुरू करा दी। कैरा के पीछे डकैत पड़े तो वह भी सतर्क हो गया और अपने साथियों संग बचने का तरीका ढूढ़ने लगा। बुधवार की रात महूलिया में कैरा यादव अपने साथियों संग पानी के लिये बोरिंग करा रहा था। उसी वक्त रजउआ गिरोह ने हमला बोल दिया। कैरा को कई गोली लगी वह मौके पर ही तड़प कर मर गया। जबकि उसके साथी अर्जुन यादव को भी गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी। फिलहाल अब रजउआ ने अपनी लव स्टोरी के बहाने इस घटना से यह संदेश दे दिया है कि बीहड़ में फिर से आतंक का दौर शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Jio का एक और धमाकेदार प्लान, यूजर्स को होगा 35 हजार का फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+