नवरात्र में विंध्यवासिनी दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ये 8 स्पेशल ट्रेन आसान करेंगी सफर

इलाहाबाद। इस बार नवरात्रि पर माता रानी के दर्शन के लिए अगर आप विंध्याचल जाने वाले हैं तो आप को रेलवे की 8 स्पेशल स्टापेज वाली ट्रेनों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। यह ट्रेन इलाहाबाद से होकर गुजरेंगी और विंध्यवासिनी धाम में स्पेशल स्टाप करेंगी। इन ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव से श्रद्धालुओं को खासी सुविधा मिल सकेगी।

Navratra Mela Several trains to halt at Vindhyachal in Allahabad

हर साल नवरात्रि में लाखों की संख्या में श्रद्धालु विंध्यवासिनी धाम जाते हैं। देश के हर हिस्से से विंध्याचल जाने वालों की भीड के मद्देनजर ही रेलवे ने विंध्याचल में ट्रेनों का स्पेशल स्टॉपेज बनाया है। बता दें कि देश में सर्वाधिक प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थलों में शुमार विंध्यवासिनी देवी धाम में स्पेशल स्टापेज की सुविधा कई सालो से हो रही है और इस बार भी यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। यानी नवरात्र में इस बार विन्ध्याचल पर्वत निवासिनी मां विंध्यवासिनी के दर्शन सुलभ हो सकेंगे।

रेलवे श्रद्धालुओं के लिए जिन 8 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव विंध्याचल में करेगा, उसमे संघमित्रा और जोधपुर एक्सप्रेस जैसी खास ट्रेन भी शामिल हैं। जो अभी तक तो विंध्याचल से गुजरती थी, लेकिन इनका स्टापेज यहां नहीं था। लेकिन चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्यवासिनी देवी के दर्शन को जाने वालों के लिए रेलवे ऐसी 8 ट्रेन के स्टोपेज यहां बनाये है।

Navratra Mela Several trains to halt at Vindhyachal in Allahabad

इन ट्रेनों से करें यात्रा
अगर आप भी नवरात्र में विंध्यवासिनी मां के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो रेलवे की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नए ठहराव वाली ट्रेनों में लंबी दूरी की ट्रेन हैं। जिनमे -
1 - संघमित्रा एक्सप्रेस (सिकंदराबाद-पटना)
2- एलटीटी-पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस
3- एलटीटी-वाराणसी एक्सप्रेस
4- एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
5- जोधपुर- एक्सप्रेस
6- एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस
7- एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
8- ब्रहमपुत्र मेल

18 से 31 मार्च तक सुविधा
रेलवे ये सुविधा 18 मार्च से शुरू करेगा, जिसका क्रम लगातार 31 मार्च तक चलेगा। यह ट्रेन अपने गंतव्य की और जाते समय भी रूकेंगी और लौटते समय भी इनका ठहराव होगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि विंध्याचल में श्रद्धालुओं के उतरने-चढ़ने के लिए 1 मिनट का ठहराव होगा। साथ ही चोपन पैसेंजर और त्रिवेणी एक्सप्रेस में दो जनरल डिब्बे भी बढाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+