क्लास शुरू होने से पहले यूपी के हर मदरसे में गाया जाएगा राष्ट्रगान, शिक्षक और छात्र लेंगे भाग

लखनऊ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, अब मान्यता प्राप्त, अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों में नए सत्र से क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। छात्र और शिक्षक एक-साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएंगे। इसके अलावा अब हर मदरसा में शिक्षक की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा।

Recommended Video

    Yogi Oath: yogi के oath से शपथ से पहले madrasa के लिए order | वनइंडिया हिंदी
    National anthem will be sung in every madrassa of uttar pradesh before class starts

    दरअसल, मदरसा शिक्षा परिषद की गुरुवार (24 मार्च) को एक बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए थे। इस बैठक में एक अहम फैसला यह लिया गया कि नए शिक्षण सत्र से प्रदेश के सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसे अन्य दुआओं के साथ अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं, मदरसों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीईटी की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती के लिए मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमटीईटी) भी शुरू किया जाएगा।

    शिक्षकों की उपस्थिति समयानुसार सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा। तो वहीं, मदरसों में छात्रों की संख्या कम होने पर अन्य मदरसों में शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। डॉ. जावेद ने बताया कि बोर्ड के रजिस्ट्रार जल्द ही शासन को एमटीईटी के बाबत प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने बताया कि मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के बच्चे किन संस्थानों से शिक्षा हासिल कर रहे हैं, इसका सर्वे कराने पर भी सहमति बनी है।

    बताया कि बैठक में मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं 14 से 27 मई के बीच कराने का भी निर्णय लिया गया। 20 मई के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों और यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की वजह कॉलेजों के खाली न होने पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मदरसों में कराई जाएगी। इसके अलावा मदरसों में दीनी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि के विषयों में भी परीक्षा होगी। साथ ही समय-समय पर सर्वे कराकर पता लगाया जाएगा कि मदरसा शिक्षकों के बच्चे मदरसों में ही पढ़ते हैं या अन्य स्कूलों में।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+