मुलायम-शिवपाल के पोस्टर फाड़े, हरदोई में सपा कार्यालय पर अखिलेश-नरेश अग्रवाल समर्थकों ने किया कब्जा
नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव के पक्ष में खड़े हैं। उनके समर्थकों ने हरदोई में सपा कार्यालय पर धावा बोल दिया।
हरदोई। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव ने अपने हाथों में ले ली है और क्षेत्रीय कार्यालयों पर उनके समर्थक हंगामा कर रहे हैं, मुलायम-शिवपाल के पोस्टर फाड़कर कब्जा करने में लगे हैं। हरदोई क्षेत्र के पूर्व विधायक और मंत्री रहे नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। उनके समर्थकों ने हरदोई के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जमकर बवाल काटा। उन्होंने कार्यालय में लगे मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के पोस्टर उतार फेंके और उसे फाड़ दिया। समर्थकों ने सपा कार्यालय पर कंट्रोल कर लिया। Read Also: मुलायम बनाम अखिलेश: बुरा है 'साइकिल' का इतिहास, बार-बार होती है पंचर

लखनऊ में प्रदेश सपा कार्यालय पर भी अखिलेश समर्थकों का कब्जा है। हरदोई के सपा ऑफिस में भी नरेश अग्रवाल समर्थक पहुंचे। वे बहुत गुस्से में थे और वे मुलायम व शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वे अखिलेश और नरेश जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके बाद उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बारे में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने बताया है कि नरेश अग्रवाल के आह्वान पर हम लोगों ने सपा कार्यालय में सुचारू रूप से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, 'कार्यालय में जनता आती थी लेकिन जिला अध्यक्ष न होने की वजह से काम ठप था। ऐसे में नरेश अग्रवाल के निर्देश पर यह सबकुछ हुआ है।'

रविवार को समाजवादी पार्टी के स्पेशल कन्वेंशन में अखिलेश यादव की प्रेसिडेंट के तौर पर ताजपोशी की गई। इस अवसर पर कन्वेंशन में अखिलेश के समर्थन में बड़े नेता, विधायक और मंत्री समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी पर अखिलेश के इस कब्जे की कवायद के बीच मुलायम और शिवपाल अकेले पड़ गए। मुलायम के साथ रहे पुराने सहयोगी और लंबे समय से उनका साथ दे रहे वरिष्ठ नेता अखिलेश के पक्ष में चले गए। Read Also: मुलायम सिंह यादव पड़े अकेले, अखिलेश के साथ गए पुराने करीबी












Click it and Unblock the Notifications