भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून जाएंगे काशी, जानें पूरा कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। तीसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। काशी नगरी ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार अपना सांसद चुना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये एक दिवसीय दौरा है, इस दौरान पीएम मोदी किसान सम्मेलन करेंगे। हालांकि ये किसान सम्मेलन कहां होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार अभी किसान सम्मेलन के लिए जगह अभी तय नहीं की जा रही है, जिसमें रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र का विकल्प भी शामिल है।

सोमवार को सिगरा के गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यात्रा के बारे में जानकारी दी। पटेल ने बताया कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी के काशी दौरे की तैयारी जोरों पर शुरू की जा रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी यूपी दौरे पर आ रहे है, इसलिए उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी है।
किसान सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का काम शुरू हो गया है। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया और आभार ज्ञापन जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, अशोक पटेल, संजय सोनकर, राहुल सिंह, जेपी दुबे, शैलेंद्र मिश्रा और रामबिलास सिंह मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications