'मेरे घर आकर नमाज पढ़ें, करें पूजा', नगीना सांसद चंद्रशेखर का BJP विधायक पर पलटवार
Nagina MP Chandrashekhar: कांवड़ यात्रा और नमाज को लेकर नगीना के सांसद चंद्रशेखर द्वारा बयान दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम कुमार द्वारा उन पर पलटवार किया गया था। उसके बाद अब सांसद चंद्रशेखर ने भाजपा विधायक पर पलटवार किया है।
चंद्रशेखर ने कहा कि हम अपने घर में नमाज पढ़वा लेंगे। उनका दिल छोटा है हमारा थोड़े ही छोटा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग ओम कुमार कर रहे हैं वह लोकतंत्र में स्वीकार नहीं है उन्हें सद्गुरु रविदास महाराज सद्बुद्धि दें।

दरअसल, नगीना सांसद चंद्रशेखर बिजनौर में करंट से किशोरी की मौत के मामले में किशोरी के घर वालों से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ उन्होंने कहा कि बिजली के तार को जल्द ही हटवाया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही के चलते एक परिवार के इकलौती बच्ची की जान चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी उचित मुआवजा होता है वह परिवार को दिया जाए तथा दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
इसके बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम कुमार द्वारा दिए गए बयान के बारे में लेकर सवाल पूछा। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए ओम कुमार पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने यब भी कहा कि मैं तो यह भी कहता हूं कि यदि भारतीय जनता पार्टी के लोगों का काम नहीं हो रहा है तो वह हमसे संपर्क कर सकते हैं।
जनता का कोई भी लीगल और होने लायक काम होगा उसे करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। इसके अलावा ओम कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि जनता द्वारा उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें वोट दिया गया। अब तो वह अपने कार्यकर्ताओं का भी काम नहीं करवा पा रहे हैं।
दरअसल पूरा मामला 30 जून का है। 30 जून को चंद्रशेखर ने कहा था की कावड़ यात्रा के लिए 20 दिन तक रोड बंद की जा सकती है तो सड़क पर 20 मिनट के लिए नमाज पढ़ने की इजाजत क्यों नहीं दी जाती। इस सवाल का जवाब देते हुए बिजनौर के भाजपा विधायक ओम कुमार ने कहा था कि चंद्रशेखर अपने घर में नमाज पढ़वा लें।












Click it and Unblock the Notifications