मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी के डॉ. वीरपाल निर्वाल जीते
मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी के डॉ. वीरपाल निर्वाल जीते
मुजफ्फरनगर, 3 जुलाई: मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल जीत गए हैं। 43 सदस्य वाली मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में शनिवार को मतदान हुआ, जिसमें भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल को 30 वोट हासिल हुए। वहीं विपक्ष ने प्रशासन पर वोट ना डालने देने का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान को चार वोट ही मिले। वीरपाल निर्वाल को 26 वोटों से विजेता घोषित किया गया है।

Recommended Video
संयुक्त विपक्ष प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने आरोप लगाया है कि भाजपा सत्ता के दबाव में चुनाव में धांधली की है। विपक्ष के सदस्यों को वोट नहीं डालने दिया गया, इसलिए उन्होंने मतदान का बायकॉट किया। सत्येंद्र बालियान केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के तहेरे भाई हैं, चुनाव में अपने भाई संजीव बालियान की रणनीति को फेल करने की ही उनके सामने चुनौती थी, जिसमें उनको कामयाबी नहीं मिली।
बता दें कि मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के 43 सदस्यों में से बीजेपी के 13 सदस्य ही जीतकर आए थे। हालांकि उसने विपक्षी सदस्यों और निर्दलीयों को अपनी ओर मिलाकर आसानी से जीत के लिए जरूरी 22 के आंकड़े को पार कर लिया।
भाजपा के डा. वीरपाल निर्वाल वार्ड 42 से कांटे के मुकाबले में रालोद समर्थित प्रत्याशी प्रभात तोमर से चुनाव जीते थे। हालांकि उनके चुनाव में गड़बड़ी के आरोप प्रभात तोमर की ओर से लगाए गए थे। रीकाउंटिंग में उनको जीता हुआ घोषित किया गया था। उनका विजयी प्रमाण-पत्र भी उनको दो दिन भाजपा नेताओं ने धरना देकर दिलवाया था।
उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 65 सीटों पर कब्जा कर लिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में 6 सीटें आई है। बुलेंदखंड की सभी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। बलिया, एटा और आजमगढ़ में सपा ने जिला अध्यक्ष बनाया है। बागपत में राष्ट्रीय लोकदल जीती है।












Click it and Unblock the Notifications