क्लास में मैडम ने दूसरे धर्म के छात्र को बच्चों से लगवाए चांटे, राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूसरे धर्म के यूकेजी छात्र को उसके ही सहपाठियों से एक महिला टीचर से पिटवाया। इतना ही नहीं, छात्रों को प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला टीचर द्वारा क्लास में दूसरे धर्म के यूकेजी छात्र को हिंदू छात्रों से पिटवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र 5 का पहाड़ा नहीं सुना सका तो टीचर ने सजा सुना दी। सजा भी ऐसी कि मानवता शर्मसार हो जाए। टीचर ने पीड़ित छात्र के सहपाठियों से ही उसकी पिटाई करा दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले में बीएसए शुभम शुक्ला ने महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

muzaffarnagar teacher

मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है। यहां स्थित एक पब्लिक स्कूल की टीचर तृप्ति त्यागी पर यूकेजी क्लास के 7 साल के मुस्लिम छात्र को हिंदू छात्रों से पिटवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि टीचर ने पीडित छात्र को 5 का पहाड़ा सुनाने को कहा। लेकिन, छात्र नहीं सुना सका। इतने में टीचर ने छात्र को अन्य हिंदू छात्रों से पिटवाने की सजा सुना दी।

'ताकत नहीं है क्या जोर से मारो'
टीचर ने क्लास में एक मुस्लिम छात्र को पीटने के लिए हिंदू छात्रों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद टीचर क्लासरूम में बैठे बच्चों को छात्र को मारने के लिए निर्देशित करती रहीं। एक छात्र उठकर टीचर के पास खड़े छात्र को पीटने पहुंचा और जोरदार तमाचा जड दिया। इसपर टीचर ने कहा कि ताकत नहीं है क्या? जोर से मारो। वहीं वो अन्य बच्चों को भी छात्र को पीटने के लिए प्रेरित करती रहीं। इस दौरान टीचर सामने बैठे एक शख्स से बातचीत भी करती रही।

टीचर ने बच्चे को पिटवाया
वहीं, पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। जिसमें टीचर की हरकत साफ नजर आ रही है। टीचर कहते नजर आ रही है कि ऐ तुम क्या कर रहे हो? तुम उसे जोर से क्यों नहीं मार रहे हो...चलो और किसका नंबर है। तभी एक और बच्चा आया और उसने मुस्लिम बच्चे की पिटाई कर दी, जब शिक्षकों ने उसे अपनी कमर पर भी मारने के लिए कहा।

NCPCR ने की ये अपील
बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर घटना में शामिल बच्चों की पहचान की रक्षा के लिए वीडियो साझा नहीं करने की अपील की। एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने लिखा कि मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक द्वारा एक बच्चे को क्लास में दूसरे बच्चों से पिटवाने की घटना सामने आई है। संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि बच्चे का वीडियो साझा न करें, ऐसी घटनाओं की जानकारी ईमेल से दें, बच्चों की पहचान उजागर कर अपराध का हिस्सा न बनें।

'बच्चे के साथ जो हुआ, उसके लिए योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार'
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सवाल उठाया कि पिटाई का शिकार होने वाले मुस्लिम छात्र के पिता को न्याय प्रणाली पर भरोसा क्यों नहीं है? बच्चे के साथ जो हुआ उसके लिए योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं। शायद, आप इस अपराधी को लखनऊ बुलाएंगे और उसे इनाम देंगे। कितने मुस्लिम बच्चे चुपचाप इस तरह का अपमान सहने को मजबूर हैं, इसकी कोई गिनती नहीं है। मुस्लिम बच्चों को स्कूलों में 'जिहादी' या 'पाकिस्तानी' कहना आम बात है।

एनसीपीसीआर प्रमुख ने ओवैसी से वीडियो साझा नहीं करने की अपील कि क्योंकि इससे बच्चों की निजता को खतरा हो सकता है। कानूनगो ने लिखा कि एनसीपीसीआर बच्चे की लड़ाई तत्परता से लड़ेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी।

पीड़ित छात्र के पिता ने कहा- नहीं कराना चाहते पुलिस में शिकायत
मुस्लिम छात्र के पिता ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते। पिता ने कहा कि हम बीच के रास्ते पर आ गए हैं कि मैं अपने बच्चे को स्कूल से निकाल दूंगा और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराऊंगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना - एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं- उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+