मुजफ्फरनगर में एक साथ कराया गया 2 दर्जन लोगों का धर्म परिवर्तन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। मुज़फ्फरनगर में दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है। चर्च के पादरी ने कुछ लोगों से फ़ोटो आधार कार्ड लिए हैं वहीं खतौली से भाजपा के विधायक विक्रम सैनी ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन करने का यह मामला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगो से संपर्क किया जा रहा है और जिस पादरी ने इस तरह की हरकत की है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

muzaffarnagar at least 24 people changed their relegion

दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र का है जहां चर्च में आने वाले लोगों को खतौली चर्च के पादरी निर्मल जैकप ने बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया है। धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों का कहना है कि हमने इस धर्म से प्रभावित होकर यह धर्म अपनाया है। पहले हम बहुत ही परेशान थे और हमारी संतान जिंदा नहीं रहती थी लेकिन जब से हम ने यह धर्म अपनाया है, हम एकदम स्वस्थ हैं और अब हमारी संतान भी जिंदा है। भगवान ईशू की हम पर कृपा बनी है। जनपद मुज़फ्फरनगर के मोहद्दीन पुर गांव के 13 वर्षीय बालक ये यह भी खुलासा किया है कि हमसे पादरी निर्मल जो की खतौली के चर्च में है उन्होंने हमसे हमारा आधार कार्ड मांग था और हम को नहीं पता था कि हमारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। अब पादरी का कहना है कि तुम अपने सारे दस्तावेज वापस ले लेना।

पादरी का यह भी दावा है कि यहां आने से लोगों पर भूत प्रेत का साया सब दूर हो जाता है और लोग भगवान ईशू के दरबार मे आकर अपनी सारी पीड़ाओं से मुक्ति पा लेते हैं इसलिए लोग इस धर्म को अपने आप अपना रहे हैं। हमारे द्वारा किसी का भी धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है न ही किसी से कोई शपथ पत्र लिया जा रहा है। वही खतौली क्षेत्र के गांव जोहरा की एक महिला संगीता ने बताया ने बताया कि मेरा पति मेट्रो रिक्शा चलाता है और हम काफी दिनों से परेशान चल रहे थे तो हम को हमारे एक जानकर ने बताया कि आप चर्च में चले जाओ वहां जाकर सब ठीक हो जाएगा।

हम उस के कहने पर वहां गए और वहां पर पादरी निर्मल ने हमारा धर्म परिवर्तन कराया और हम भगवान ईशू के चरणों मे जाकर बिल्कुल ठीक हो गए और अब हमारी पैदा होने वाली संतान भी जिंदा रहती है। वहीं मुजफ्फरनगर के कई हिन्दू संगठनों में धर्म परिवर्तन कराये जाने के मामले को लेकर भारी रोष है।

वहीं खतौली से भाजपा के विधायक विक्रम सैनी का कहना है की धर्म परिवर्तन का प्रयास कराया जा रहा था। समय से पता चल गया है और उसे रुकवा दिया गया है। जो लोग जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा रहे थे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी अगर कोई शिकायत करता है कि मेरे परिवार के सदस्य को जबरदस्ती ईसाई बनाया गया है ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। गरीब लोग हैं उनको पैसों, दवाईयों का लालच देकर फर्जी तरीके से उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। मामला मेरे संज्ञान में मामला आया है।

ये भी पढ़े- बेलगाम एसपीओ ने ग्राहक की लात-घूंसों से की पिटाई, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+