इस नई नवेली दुल्हन की हालत देखकर आप भी कहेंगे, 'अगले जन्म बिटिया ना कीजो'

मुजफ्फरनगर। सरकार व समाज द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर लाख कोशिशों बावजूद महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जनपद मुजफ्फरनगर में सामने आया है जहां महल 3 दिन पहले की विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दुल्हन को गंभीर हालत में रजवाहे में फेंक दिया। ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग की थी। साथ ही में शादी में 3500 लोगों का खाना भी कम पड़ जाने के कारण उसका अंजाम इस नवविवाहिता को भुगतना पड़ा।

मुज़फ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का मामला

मुज़फ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक मामला मुज़फ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है जहां रिजवान मलिक ने अपनी बेटी जेबा (परिवर्तित नाम) की शादी 25 मार्च को बड़ी शानो-शौकत के साथ की थी। जोरों-शोरों की बड़ी बारात बुलाकर लाखों रुपये खर्चकर दान दहेज देकर अपनी लाडली बिटिया को विदा किया था। लेकिन 72 घंटो में ही इस लाडली के सब अरमान धरे के धरे रह गए जब इस लाडली को ससुराल में पहुंचते ही गाड़ी की डिमांड रखते हुए शादी में खाना भी मनपसंद ना मिलने की बात कहकर बहुत बुरी तरह मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसे बहुत अश्लील तरीके से शारीरिक यातनायें भी दी गईं।

सउदी में काम करता है दूल्हा

सउदी में काम करता है दूल्हा

आरोपी दूल्हा सऊदी अरब में काम करता है,जबकि लड़की ग्रेजुएट है। लड़की के परिजनों ने शादी के निमंत्रण पत्र में सरकारी स्लोगन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ भी लिखवाया था। लेकिन अब यह स्लोगन रुबीना के लिए अभिशाप बन गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की जगह इस दुर्दशा के बाद रुबीना केवल यही कह सकती है कि अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो।

शादी में 51 तरह का खाना बनवाने के बावजूद लड़के वाले नहीं खुश

शादी में 51 तरह का खाना बनवाने के बावजूद लड़के वाले नहीं खुश

ससुराल पक्ष की माने तो उन्होंने शादी में 51 तरह का खाना बनवाया था लेकिन ससुराल वालों की शिकायत थी कि वह खाना कमरा वहीं ससुराल वाले लगातार दहेज में कार की मांग कर रहे थे किसी तरह वह विदा करके तो ले गए लेकिन वहां पर लड़की के साथ जो कुछ भी हुआ वह सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी बर हाल फिलहाल नवविवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है वही पुलिस अभी यह तक भी तय नहीं कर पाई है कि किस थाने में इस का मुकदमा लिखा जाएगा नवविवाहिता पीड़िता के परिजन दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- 'बाबा' ने भगवान से शादी रचवा खुद सुहागरात मनाने के लिए मांगा बेबस बेटी का जिस्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+