'बाबा' ने भगवान से शादी रचवा खुद सुहागरात मनाने के लिए मांगा बेबस बेटी का जिस्म
पुणे। पुणे में एक शिक्षित लड़की से शादी करने की आस में एक भोंदू बाबा ने जादू टोना का सहारा लेते हुए लड़की से नकली शादी का ढोंग करके फंसाने की कोशिश की है। मांढरदेवी में भगवान से शादी करने के नाम पर भोंदू बाबा ने लड़की से शादी करने का षडयंत्र रचा था, इस मामले में भोंदू बाबा के खिलाफ खड़क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में राजू आप्पा सालवे (उम्र 42, घोरपडी ) को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला
इस मामले में एक 23 वर्षीय लड़की ने भोंदू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी वायर मैन के रूप में काम करता है। पीड़ित लड़की के घर में बिजली का काम करने आया था। उस दौरान आरोपी को लड़की भा गई थी। लड़की से शादी करने के लिए भोंदू बाबा ने जादूटोना का सहारा लिया। लड़की के घरवालों की स्थिति से भोंदू बाबा अवगत था। आरोपी अच्छी तरह से जानता था कि लड़की की मां मानसिक रूप से बीमार है। इस बात का फायदा उठाते हुए लड़की के भाई को कहा कि आपकी मां के अंदर किसी प्रेत का साया है, जिसे दूर भागने से आपकी मां ठीक हो जाएगी। इसके लिए आपको उनके अंदर का भूत आपकी बहन के अंदर डालना होगा और उसके बाद आपकी बहन के अंदर का भूत मैं निकाल दूंगा, अपनी बीमार मां की तबीयत ठीक होने की आस से भाई-बहन तैयार हो गए।

इलाज के नाम पर घर आने-जाने लगा था बाबा
भोंदू बाबा पीड़ित लड़की के घर में रोज इलाज के नाम पर टोटके करने के लिए जाने लगा। उसके बाद पीड़ित लड़की के परिवार को सातारा स्थित मांढरदेवी के मंदिर में भगवान से शादी कराने के लिए रिक्शा से लेकर गया। परिवार के सामने ही पीड़ित लड़की को भगवान से शादी रचाने के नाम पर लड़की को मंगलसूत्र और सिंदूर लगाया। भगवान से शादी की विधि पूरी होने के बाद लड़की को अकेला पाकर भोंदू बाबा ने शारिरिक इच्छा की मांग की और लड़की को कहा कि मैं ही तुम्हारा भगवान हूं। अब तुम्हें मेरे साथ पति पत्नी जैसे संबंध रखने होंगे। भोंदू बाबा की इस बात से लड़की काफी डर गई और उसने भोंदू बाबा की सारी हरकत घरवालों को बता दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस स्टेशन में आकर भोंदू बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर्रवाई।

पुलिस ने भोंदू बाबा को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए भोंदू बाबा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित लड़की के भाई को कहा कि भोंदू बाबा को कहो कि घर में वायर का कुछ काम है। घर के बाहर जाल बिछाए पुलिस तैनात थी। भोंदू बाबा जैसे ही घर में दाखिल हुआ, पुलिस ने भोंदू बाबा को गिरफ्तार कर लिया। भोंदू बाबा ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसे लड़की काफी पसंद थी और वो लड़की से शादी करने के लिए सारा ढोंग रचा था।

शादी करने के बाद लड़की से मंदिर में लिखवाई थी चिट्टी
शादी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोंदू बाबा ने माता के सामने लड़की से चिट्ठी लिखवायी थी कि तुमने मुझसे शादी की और तुम्हे मैंने मंगलसूत्र पहनाया है, अब से तुम मेरी बीवी हो। लड़की को लगा कि यह जब मां के ठीक करने प्रक्रिया है। भोंदू बाबा के झांसे में आकर लड़की ने परिवारवाले से सामने ही चिट्ठी लिखी थी।
ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन को मौसी के घर ले गया था घुमाने, छोटा भाई ही लेकर भाग गया












Click it and Unblock the Notifications