नमाज छोड़ गाय को बचाने लगे मुस्लिम, जय श्रीराम-या अली की गूंज

बरेली में जय श्रीराम और या अली का नारा साथ-साथ गूंजा। हिंदू-मुस्लिम युवकों ने मिलकर गाय को गहरे नाले से निकाला।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना सुभाषनगर थाना क्षेत्र में उस समय सद्भावना देखने को मिली जब नाले में गिरी गाय की जिंदगी को बचाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम इकट्ठे हो गए। गाय को बचाने के लिए जय श्रीराम और या अली की आवाज फिजा में गूंजती रही। यह आवाज तब तक गूंजती रही जब तक गाय को गहरे नाले से निकाल नहीं लिया गया।

गाय को बचाने के लिए दौड़े दोनों समुदाय के युवक

गाय को बचाने के लिए दौड़े दोनों समुदाय के युवक

दरअसल मामला यह है कि पड़ोस से गुजर रहे एक मुस्लिम युवक को गाय के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि गाय घायल अवस्था मे नाले में है। युवक ने तुरंत मोहल्ले के युवकों को बुला लिया। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के युवक गाय को बचाने के लिए आए।

गाय की जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ी मेहनत

गाय की जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ी मेहनत

गाय की जिंदगी बचाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम लड़कों का विशेष योगदान रहा। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुभाषनगर की पॉल कॉलोनी के पास से गुजर रहे जकी अब्बास नाम के व्यक्ति को गंदे नाले में घायल अवस्था मे गाय देखी। अब्बास उस समय पड़ोस की मस्जिद में नमाज के लिए जा रहा था। अब्बास ने नमाज नहीं पढ़ने का फैसला किया और अपने मोहल्ले को लड़कों के साथ गाय की जिंदगी बचाने में लग गए। वहीं इस काम में धीरज पाठक नाम के समाजसेवी अपने मित्रों के साथ पहुंच गए इस तरह दोनों पक्षों ने समाज मे आपसी भाईचारे का सन्देश दिया।

या अली और जय श्री राम के नारों से किया हर बाधा को पार

गाय को बचाने का जब अभियान चल रहा था तब हिन्दू युवक जय श्रीराम के नारे लगाकर गाय को बचाने की कोशिश कर रहे थे वहीं मुस्लिम युवक भी या अली को यादकर गाय की जिंदगी बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे थे। वहीं यह घटना लोगों के बीच सद्भावना की मिसाल पैदा कर गई। साथ ही गौरक्षा के नाम पर गुंडई करने वालों के लिए एक सबक भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+