राम मंदिर बनाने के लिए ईंटें लेकर अयोध्या पहुंचे मुस्लिम कारसेवक, लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
पुलिस ने कारसेवकों को रोका तो वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि वे लखनऊ से मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।
अयोध्या। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के साथ तेज हुई राम मंदिर के निर्माण की आवाज के बीच गुरुवार को कुछ लोग एक ट्रक में ईंटे लेकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहुंच गए। खुद को मुस्लिम कारसेवक बताने वाले इन लोगों को पुलिस ने कानून का हवाला देकर किसी तरह रोका।

साथ लेकर आए थे 3000 ईंटें
राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट और सरकार के अलावा सभी पक्ष इस पर अपनी राय लगातार दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के लोग जब अयोध्या पहुंचे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिसबल सक्रिय हुआ और कारसेवकों को रोक लिया। वे अपने साथ 3000 ईंटें लेकर आए थे। READ ALSO: अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच शुरू, CM योगी ने दिए सख्त आदेश 
पुलिस ने रोका तो लगाए जय श्रीराम के नारे
पुलिस ने कारसेवकों को रोका तो वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि वे लखनऊ से मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें रामलला के दर्शन करने नहीं जाने दिया तो वे ईंट भरे ट्रक को पूरे शहर में घुमाकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। आखिरकार प्रशासन ने उन्हें समझाकर वापस भेजा। READ ALSO: कश्मीरियों को यूपी से बाहर जाने की चेतावनी का विवादित पोस्टर
स्थानीय सीओ ने बताया कि करीब 50 मुस्लिम कारसेवक अयोध्या आए थे, जिनमें से कुछ लखनऊ और कुछ बस्ती से थे।












Click it and Unblock the Notifications