अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच शुरू, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

आरोप है कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खेती वाली जमीन को रिहाइशी जमीन दिखाकर मुआवजा दिया गया था। इससे कुछ लोगों को ज्यादा पैसा मिला।

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जांच के आदेश दिए हैं। योगी सरकार ने एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद से लेकर इसके निर्माण की जांच शुरू की है। इस संबंध में योगी सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जमीन खरीद के मामलों की जांच के लिए कहा है।

कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप

कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप

अखिलेश यादव ने खुद की थी तारीफ

अखिलेश यादव ने खुद की थी तारीफ

एक्सप्रेसवे पर बनी है हवाई पट्टी

एक्सप्रेसवे पर बनी है हवाई पट्टी

आगरा-लखनऊ के बीच छह लेन का एक्सप्रेसवे अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। यह एक्सप्रेसवे 302 किलोमीटर लंबा है। आगरा से लखनऊ के बीच उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी भी बनी जहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमानों को उतारा जा सकता है। ये हवाई पट्टी तीन किलोमीटर लंबी है। एक्सप्रेसवे परियोजना में यूपी के 10 जिलों के 232 गांव आए जिनके 30 हजार से ज्यादा किसानों की 3500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। अधिगृहण के अलावा परियोजना का बजट करीब 11526.73 करोड़ रुपये तय किया गया था।

योगी ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे से जोड़ने को कहा

योगी ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे से जोड़ने को कहा

बुंदेलखंड के दौरे पर गए सीएम योगी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बुंदेलखंड को छह लेन के एक्सप्रेसवे से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी लाने के लिए इसे विकास की राह से जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+