कोतवाल से गिड़गिड़ाकर बोला अपराधी- 'एनकाउंटर मत करो साहब, मुझे जेल में डाल दो मैं हत्यारा हूं'

शामली। उत्तर प्रदेश के कैराना में अपराधियों द्वारा एनकाउंटर्स से बचने के लिए पुलिस के सामने सेरेंडर का मामला सामने आने के बाद ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर्स का अपराधियों के मन में खौफ इस कदर है कि अपराधी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। ऐसे ही शामली के झिंझाना थाने में अपराधी अपने साथी के साथ ने एसएचओ संदीप बालियान के पास पहुंचा और एनकाउंटर ना करने की गुहार लगाई साथ ही कभी अपराध ना करने की कसम भी खाई।

 प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर से डरा अपराधी

प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर से डरा अपराधी

योगी सरकार के अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के बाद प्रदेश में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर से खौफजदा अपराधी अब अपनी जान की भीख मांगने थाने पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों ऐसे ही दो प्रोफेशनल अपराधियों ने थाने पहुंचकर गले में तख्तियां डालकर खुद को एनकाउंटर से बचाने की गुहार लगाते दिखे थे। योगी सरकार के निर्देश के बाद पुलिस नामचीन बदमाशों को या तो मुठभेड़ में मार गिरा रही है या उन्हें दबोच कर जेल में भर रही है।

तत्काल कस्टडी में लिया गया

तत्काल कस्टडी में लिया गया

एनकाउंटर में मारे जाने की डर से यूपी के जिला शामली स्थित झिंझाना थाने में एक हत्या आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचा। आरोपी ने एसएचओ संदीप बालियान से कहा, 'साहब, मुझे जेल में डाल दो। मैं हत्यारा हूं। मैं एसपी के डर से हरियाणा भाग गया था कि कहीं एसपी साहब मुझे गोली न मार दें।' आरोपी की बात सुनकर थानाध्यक्ष संदीप ने उसे तत्काल कस्टडी में लिया और जेल में डाल दिया।

अब कभी अपराध न करने की खाई कसम

अब कभी अपराध न करने की खाई कसम

एसपी शामली अजय पाल शर्मा ने बताया कि यामीन ने झिंझाना थाने में आकर आत्मसमर्पण किया। उसने एसएचओ संदीप बालियान से गोली न मारने की गुहार लगाई। साथ ही कसम भी खाई कि दोबारा वह कभी अपराध नहीं करेगा। आपको बता दें कि 21 जनवरी को झिंझाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा निवासी जाल्ला उर्फ तैयब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही मुंशाद पुत्र यामीन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+