सड़क पर घंटों खून से लथपथ तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा तड़प रहा है और लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं। घायल युवक सड़क पर तड़पता हुआ लोगों से इशारों में कुछ कहने की भी कोशिश कर रहा था। लेकिन लोग तड़पते हुए युवक का वीडियो बनाते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला का संज्ञान लिया। पुलिस ने घायल युवक की हत्या के जुर्म में दामाद समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से शिकायत करने की मिली सजा

पुलिस से शिकायत करने की मिली सजा

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा यह युवक अलाउद्दीन है। अलाउद्दीन की हत्या का आरोप उसके दामाद वसीम पर लगाया गया है। आईजी रेंज बरेली से शिकायत करने पहुंचे अलाउद्दीन के बेटे आसिफ मलिक ने बताया की उसके पिता की हत्या अल्तमश, अबरार अहमद, वसीम, मो. नसीम, मो. नियाज़ और फुरकान मलिक ने धारदार हथियार से की है। उसका कहना है कि उसकी नाबालिग बहन को उसका मौसा अपहरण करके ले गया और फिर उसके साथ रेप कर उसकी क्लिपिंग बना ली। इसकी शिकायत अलाउद्दीन ने पीलीभीत पुलिस से की थी।

धारदार हथियार से काटा गया था गला

धारदार हथियार से काटा गया था गला

इस कारण मोह वसीम उससे दुश्मनी मानने लगा। 21 मार्च को सुबह नौ बजे किसी काम से गए अलाउद्दीन को अमरिया थाना क्षेत्र के सरदार नगर इलाके में फुरकाम मलिक के घर के सामने दिनदहाड़े धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। अलाउद्दीन खून से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गया और इशारों से कुछ कहने की कोशिश करता रहा। वहां पर मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। काफी देर बाद जब 108 एंबुलेंस आई तो उसे अस्पताल ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एंबुलेंस में ले जाते समय उसमें बैठे युवक ने तत्काल वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि कोई व्यक्‍ति अगर घायल को पहचानता है, तो तत्काल पीलीभीत जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। वहीं बेटे का आरोप है कि पीलीभीत पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस कारण उसने आईजी रेंज बरेली से शिकायत की। इस मामले को आईजी डीके ठाकुर ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की बात को सुना और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है। आईजी का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+