यूपी में 'लाल टोपी' की सियासत में कूद पड़े मुलायम सिंह यादव, कहा- BJP के नेता लाल टोपी से परेशान हो गए हैं

लखनऊ, जनवरी 10। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। यूपी की सियासत में पीएम मोदी के 'लाल टोपी' वाले बयान के बाद इस पर जमकर सियासत हो रही है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 'लाल टोपी' शब्द का इस्तेमाल समाजवादी पार्टी के लिए किया था। इस बीच सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 'लाल टोपी' की सियासत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी के बड़े नेता लाल टोपी से परेशान हो गए हैं- मुलायम सिंह

बीजेपी के बड़े नेता लाल टोपी से परेशान हो गए हैं- मुलायम सिंह

सोमवार को लखनऊ में मुलायम सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता का बयान है कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी खतरनाक है। मैं कहना चाहूंगा कि बीजेपी के बड़े नेता लाल टोपी से परेशान हो गए हैं, इसलिए उन्हें ये टोपी अब खतरनाक नजर आने लगी है और लाल टोपी से डरने लगे हैं।

यूपी में आएगी सपा की सरकार

यूपी में आएगी सपा की सरकार

मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की ही सरकार आएगी। नेता जी ने आगे कहा कि जब पहले सपा की सरकार आई थी तो जो मैंने वादा किया था, उसको पूरा किया। महिलाओं और नौजवान से जो वादे किए थे, वह पूरे किए।

क्या है 'लाल टोपी' की सियासत?

क्या है 'लाल टोपी' की सियासत?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 'लाल टोपी' की सियासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के साथ शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले गोरखपुर में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ये लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। इन्हें सिर्फ लाल बत्ती के लिए सत्ता चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा था कि आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद तो सपा और आम आदमी पार्टी की तरफ से कई प्रतिक्रियाएं अब तक आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: ABP-C Voter Survey: क्या यूपी में दोबारा सरकार बनाकर इतिहास बदलेगी बीजेपी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+