मुलायम ने फिर बयान किया दर्द, कांग्रेस ने हमें बर्बाद कर दिया

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमे बर्बाद कर दिया और अखिलेश ने उन्ही के साथ हाथ मिला लिया, मैं शिवपाल का साथ कभी नहीं छोड़ुंगा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर दो गुट बहुत पहले ही बंट चुके थे, लेकिन बावजूद इसके जिस तरह से मुलायम सिंह यादव इसे एकजुट करने की कोशिशों में जुटे हुए थे वह लगभग विफल होती नजर आ रही हैं, एक तरफ जहां शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बनाने की बात कही है तो दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से अपना दर्द बयान किया है। मुलायम सिंह नने कहा कि कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया।

mulayam singh

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी जिंदगी को बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, कांग्रेस ने मुझपर कई केस लगाए, फिर भी अखिलेश यादव ने उनके साथ गठबंधन कर लिया, जो बाप का नहीं हुआ वह किसी और का क्या होगा। मुलायम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि शिवपाल को हराने के लिए भी तमाम कोशिशें की गई, यहां तक कि उसे हराने के लिए पैसे तक खर्च किए गए।

मैनपुरी के गुनइया गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने अपना दर्द एक बार फिर से यहां बयान किया। उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला, मुलायम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक भी अपना वायदा पूरा नहीं किया है, उन्होंने लोगों से झूठ बोला है और झूठ बोलकर उन्होंने लोगों को ठगा है। वहीं शिवपाल यादव के नई पार्टी के बारे में मुलायम ने कहा कि शिवपाल यादव ने मुझसे इस बारे में कोई बात नहीं की है, मेरी अभी तक उनसे बात नहीं हुई है, मैं उनसे बात करके उन्हें मनाने की कोशिश करुंगा।

इसे भी पढ़ें- भाजपा नेता के घर में बूढ़ी गाय बांधने पर लालू के खिलाफ केस

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच दूरी के बारे में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि क्यों अखिलेश अपने चाचा को पसंद नहीं करता है, लेकिन मैं शिवपाल के लिए हमेशा खड़ा रहुंगा क्योंकि उसने हमेशा मेरा साथ दिया है, वह मेरे संघर्ष के समय में मेरे साथ था। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार को तोड़ना नहीं चाहता है, पार्टी को कमजोर करके किसी को भी कुछ नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+