मुलायम सिंह आज भरेंगे आजमगढ़ से नामांकन, EC पर 'सख्त' हुए नेता जी

Mulayam Singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल में 'यादव-मुस्लिम' फैक्टर को मजबूती देने की उम्मीद लेकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मंगलवार को आजमगढ़ से नामांकन करेंगे। वह मैनपुरी की अपनी परंपरागत सीट पर पहले नामांकन कर चुके हैं।

वहीं मुलायम के गढ़ मैनपुरी में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनसे पहले यहां पर पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी चुनावी रैलियां कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश की रैली में उनके निशाने पर हर बार यूपी सरकार के साथ केंद्र सरकार भी रही है।

यह भी पढ़ें - बदलेंगीं परंपराएं

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तथाकथ‍ित लहर व तेज होती ध्रुवीकरण की सियासत को पूर्वाचल में बेअसर करने की मंशा के साथ मुलायम ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने का एलान किया था। इस संसदीय क्षेत्र से बमुश्किल 80 किलोमीटर दूर वाराणसी से मोदी प्रत्याशी हैं।

आजम से लिखकर माफी मांगे चुनाव आयोग -

अपने चुनाव क्षेत्र मैनपुरी के भोगांव में सोमवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि यदि आजम खां ने कहा देश की रक्षा में मुसलमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तो क्या गलत कहा।

क्या अब्दुल हमीद ने योगदान नहीं दिया था। यदि यह बात आजम कह दें तो अपराध है और मुलायम कहें तो कोई अपराध नहीं। यह पक्षपात है। मुझ पर भी प्रतिबंध लगा दो। चुनाव आयोग लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करे। सपा प्रमुख ने हरदोई में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं कन्नौज में अपनी बहू के पक्ष में हुई जनसभा में अगड़ी जातियों पर भी डोरे डाले।

मुलायम सिंह ने कहा कि देश में अस्सी फीसदी विकास मुसलमान और किसानों ने किया है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट बताती है कि सबसे अधिक खराब हालत मुसलमानों की है। सपा सरकार बनेगी, तो हम इस रिपोर्ट को लागू करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दस साल में देश की हालत खराब हुई है।

सीमा सुरक्षा पर भी मुलायम ने कई आंकड़े ग‍िनाये। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी साहब बहुत बड़े नेता हैं, लेकिन झूठा प्रचार कर रहे हैं। आज जितनी ज्यादा हालत गुजरात की खराब है, किसी अन्य राज्य की नहीं। वहां पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है।

मुलायम कर रहे ताबड़तोड़ रैल‍ियां -

हरदोई की जनसभा में भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सपा मुखिया ने भरोसा दिलाया कि सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी और सपा की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार बताते हुए उन्होंने योजना आयोग पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

वे बोले कि योजना आयोग गांव में 28 रुपये और शहर में 33 रुपये में पेट भर जाने की बात कहता है लेकिन असल में इतने रुपये से तो नाश्ता भी नहीं मिलेगा। कन्नौज के छिबरामऊ में सपा मुखिया ने कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर ऊंची जाति के लिए भी एक आयोग का गठन कर ओबीसी की तरह सुविधाएं दी जाएंगी।

वहीं 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का बीड़ा सपा ने उठाया है। व्यापारियों पर डोरे डालते हुए कहा कि 10 लाख तक वाणिज्य कर में छूट दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए आयकर सीमा 2.5 लाख करने के साथ ही सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष करने का भी वादा किया।

सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव ने विकास कराते रहने का भरोसा दिया। जनसभा के बाद दुष्कर्म में फांसी की सजा पर दिए बयान पर पत्रकारों के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि महिलाएं उनसे नाराज नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सपा 40 सीटों पर जीतेगी और केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। सियासत से कुर्सी तक के सफर में मुलायम विरोध‍ियों को घेरकर वोट बंटोरने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+