यूपी में भाजपा की जीत पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव बोलीं- हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई

लखनऊ, 10 मार्च। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के अब तक परिणमों में सीटों पर जीत के अंतर से साफ जाहिर हो चुका है भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बिष्‍ट यादव ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा - हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई।

aparna1

अपर्णा यादव ने कहा यह उन सभी का जवाब है जिन्होंने (राज्य को) तुष्टीकरण की राजनीति, जाति के आधार पर विभाजित किया। हम 10 मार्च को 'जय श्री राम' के साथ सरकार बना रहे हैं। इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती।

इसके पहले अपर्णा यादव ने अपनी शिवलिंग का अभिषेक करते हुए एक ट्टीट किया था और लिखा था एक भारत श्रेष्ठ भारत""मोदी है तो मुमकिन है""योगी है तो यकीन है"हर हर महादेव । वहीं एक और ट्टीट में अपर्णा ने लिखा था बाबा को सजने जा रहा है फिर से ताज, आएगा राम राज्य जय श्री राम

समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने खुशी जताई है. और कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है।दो दिन पहले महिला दिवस के अवसर पर गोकुल नाथ जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम फ़ूलों की होली में सम्मिलित होकर अपर्णा यादव ने परिणाम से पहले ही जीत का जश्‍न मनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+