Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि, अस्पताल प्रशासन ने बताया किस वजह से हुई मौत
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सजायाफ्ता माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बांदा मेडिकल कॉलेज ने मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि की है।
अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इसमें मुख्तार अंसारी की मौत की वजह कार्डियेक अरेस्ट बताया गया है। मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि शाम 8:25 में मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे अस्पाताल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें कि बांदा मेडिकल कॉलेज ने मुख्तार अंसारी के निधन के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार शाम 8 बजकर 25 मिनट पर मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में जेल कर्मियों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया। उल्टी की शिकायत की गई थी। इसके बाद अस्पताल में 9 डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन पूरी कोशिशों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार की शाम जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस के साथ मंडल कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक जेल के अंदर सभी अधिकारी रहे।
हालांकि अंदर क्या हो रहा है किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। 40 मिनट बाद एंबुलेंस आई, जिसमें मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्तार अंसारी की तबियत काफी खराब थी। उसे पिछले दिनों ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान वह आईसीय़ू में भर्ती रहा था। फिर उसे डॉक्टरों ने वापस जेल भेज दिया था।
मुख्तार की ब्लड रिपोर्ट भी सही आई थी। मगर आज यानी गुरुवार की शाम मुख्तार अंसारी की जेल में तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को रोजा न रखने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications