केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को मिली जान से मारने की धमकी
बरेली। उत्तर प्रदेश में महिलाओं से अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी ताजा बानगी आज बरेली जिले में देखने को मिली। यहां केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी की बहन को कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी फरहत नक़वी को तब मिली जब वह पुलिस लाइन से अपने घर वापस जा रही थीं। फिलहाल फरहत ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

बरेली की प्रसिद्ध समाजसेवी व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नक़वी को शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करके जान से मारने की धमकी दी है। फरहत नक़वी के मुताबिक जैसे ही वह पुलिस लाइन से अपना काम निपटाकर निकली थी वैसे ही कुछ कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चौकी चौराहे के पास पहुंचते ही जब फरहत ने पीछा करने का कारण पूछा तो यह कहकर धमकी देने लगे कि वह उसे जान से मार देंगे।
फरहत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली में तहरीर देने के साथ एसएसपी बरेली से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया है। बता दें कि फरहत अपना एनजीओ चलाती हैं और तलाकशुदा महिलाओं के हक में लड़ाई लड़ती हैं। लेकिन आज की घटना से फरहत बेहद डरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications