Varun Gandhi ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे छात्र सड़क पर आएंगे तो...'

Varun Gandhi ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे छात्र सड़क पर आएंगे तो...'

Varun Gandhi News: बीजेपी नेता और पीलीभीत जिले से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपनी ही सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ नहीं रहे है। एक बार फिर वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा है। साथ ही सवाल किया है कि, 'छात्र जब सड़क पर आएंगे तब उनपर 'उपद्रवी' होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?' हालांकि, वरुण गांधी ने अपने इस ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा का नाम तक नहीं लिया। लेकिन वो योगी सरकार पर सवाल उठाने से भी नहीं चुके।

Varun Gandhi News

दरअसल, वरुण गांधी ने शनिवार 29 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस भर्ती को लेकर एक ट्वीट किया है। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,

4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएँगे तब उनपर 'उपद्रवी' होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है? #UP_POLICE_VACANCY

यह पहला मौका नहीं है जब वरुण गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हो। किसान आंदोलन के समय से वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आ रहे है। हाल ही में, वरुण गांधी ने उन्नाव जिले का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में प्राइवेट स्कूल की एक बच्ची रोते हुए बता रही है कि स्कूल प्रबंधन ने फीस न जमा होने के कारण उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी।

वरुण गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं, जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है। आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने, यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+