MP Report Card: अखिलेश यादव की पत्नी Dimple Yadav सांसदी में फेल या पास? आंकड़ों में खुली पोल-हिलेगी कुर्सी?
MP Report Card: 18वीं लोकसभा के गठन के डेढ़ साल बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के विपक्ष के अधिकांश सांसद अपने क्षेत्र में गायब हैं। अक्सर 'सांसद जी गायब' के पोस्टर चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। वजह- सांसदी कुर्सी मिलने के बाद जनता से मुंह मोड लेना। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Mainpuri MP Dimple Yadav), जो हाशिए पर नजर आ रही हैं। यह हम नहीं MPLADS के आंकड़े बोल रहे हैं।
क्षेत्र के विकास के लिए आवंटित फंड ₹11.85 करोड़ में से ₹2.20 करोड़ खर्च तो किया, लेकिन एक भी काम पूरा नहीं हुआ। Oneindia Investigating टीम ने MPLADS के डेटा का विश्लेषण किया, तो डिंपल यादव के प्रदर्शन की पोल खुल गई। क्या यह फंड मिसयूज का मामला है? क्या डिंपल की सांसदी पर खतरा मंडरा रहा है? आइए, आंकड़ों और फैक्ट्स के साथ इसकी गहराई में उतरते हैं...

What Is MPLADS: MPLADS क्या है? सांसदों की जिम्मेदारी और फंड का उपयोग कैसे?
MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) केंद्र सरकार की एक स्कीम है, जिसमें हर सांसद को अपने क्षेत्र के विकास के लिए सालाना करोड़ों का फंड मिलता है। यह फंड सड़क, स्कूल, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होता है। सांसद प्रोजेक्ट सुझाते हैं, जिला प्रशासन लागू करता है। फंड नॉन-लैप्सेबल है, यानी बचा पैसा अगले साल इस्तेमाल किया जा सकता है।
- जिम्मेदारी (MPLADS Responsibilities): सांसद को SC (15%) और ST (7.5%) क्षेत्रों के लिए फंड आवंटित करना अनिवार्य है। पारदर्शिता के लिए MPLADS पोर्टल पर डेटा अपलोड होता है।
- 18वीं लोकसभा में स्थिति: कुल आवंटन करीब ₹5,485 करोड़, लेकिन उपयोग सिर्फ 1.82%। UP, दिल्ली जैसे राज्यों में कई सांसदों ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।
Akhilesh Yadav Wife Dimple Yadav Report Card: डिंपल यादव का रिपोर्ट कार्ड- आंकड़ों में 'फेल' की पोल
डिंपल यादव (पति सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव) 2024 से मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं। MPLADS वेबसाइट के डेटा से उनका प्रदर्शन चौंकाने वाला है:-
- आवंटित फंड: ₹11.85 करोड़
- खर्च: ₹2.20 करोड़ (सिर्फ 18.57%)
- प्रस्तावित काम: 135
- पूर्ण काम: 0 (शून्य!)
सभी प्रोजेक्ट में पेमेंट 'सफल' दिखाया गया है, लेकिन कोई काम पूरा नहीं। यह पारदर्शिता पर सवाल उठाता है।
वेंडर मनोज यादव की बदलती चाल: RCL ग्रुप और IT रेड
खर्च में बार-बार नाम आता है - मनोज यादव (RCL ग्रुप के मालिक)। वह पहले अखिलेश यादव के करीबी थे, लेकिन अब भाजपा में हैं। खास बात यह है कि 1996 से मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पाले में ही रही है।

10 अक्टूबर 2022 को मुलायम के निधन के बाद यह सीट सपा की बहू डिंपल यादव के हाथ में गई। तब से मनोज यादव डिंपल यादव के वेंडर रहे। ऐसे में MPLADS के तहत विकास कार्य शून्य सवालिया निशान है। उस दौरान मैनपुरी में मनोज के घर पर IT रेड पड़ी, जिसमें 12 गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे। अखिलेश ने इसे 'राजनीतिक' बताया था। सपा जिला पंचायत सदस्य शुभम कुमार ने इसे 'भाजपा की बौखलाहट' करार दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले ही सपा का दामन छोडकर दल बदल लिए।
उठते सवाल: क्या डिंपल 'फेल' हैं? कुर्सी पर खतरा?
वनइंडिया इन्वेस्टिगेशन में ये सवाल उठे:-
- 1. पेमेंट सफल, लेकिन काम पूरा क्यों नहीं? MPLADS पोर्टल पर डेटा गलत या काम?
- 3. कामों की फोटो/वेरिफिकेशन कहां? जिला प्रशासन की जिम्मेदारी कौन?
- 4. 135 कामों में से 0 पूरा - क्या फंड मिसयूज?
- 5. IT रेड का कनेक्शन? क्या जांच होगी?
- 6. जनता का हक: पारदर्शिता क्यों नहीं?
- 7. जवाबदेही: किसे सजा मिलेगी?
अगर जांच हुई, तो डिंपल की सांसदी पर सवाल उठ सकते हैं। UP में कई सांसदों का उपयोग कम है, लेकिन डिंपल का केस हाईलाइट हो रहा है। क्या यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है? जनता को जवाब चाहिए।
(नोट: यह एक्सप्लेनर MPLADS वेबसाइट पर आधारित है। आंकड़े 4 सितंबर 2025 तक के हैं।) अगर आप अपने किसी सांसद का रिपोट कार्ड जानना चाहते हैं तो कमेंट करें।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications