शाहजहांपुर: बेकाबू हुए ट्रक ने मां के साथ मासूम बेटे को कुचला, दर्दनाक मौत
यूपी के शाहजहांपुर में एक बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे ट्रक के नीचे कुचलने से मां और उसके एक साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया जिसमे ट्रक के नीचे कुचलने से मां और उसके एक साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस से नाराज गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें:मिर्ज़ापुर: चाय पी रहे लोगों के लिए काल बनी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

घटना थाना जलालाबाद स्टेट हाइवे क्षेत्र के विश्रामपुर गांव की है, जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीन वहीं सड़क पर गिए। इसके बाद ट्रक मां रीका (26) और उसके एक साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गया। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पिता के साथ अपने मायके जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लगभग एक घंटे देरी से घटनास्थल पहुंची।
वहीं, इसी बात से नाराज लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा काटा। लेकिन मौके से फरार हुए ट्रक चालक को भी पकड़ लिया गया है। बता दें कि ट्रक और ड्राइवर के पकड़े जाने के बाद ही लोगों ने जाम हटाया। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की माने तो रीका अपने बच्चे को लेकर अपने पिता के साथ मिर्जापुर अपने मायके जा रही थी। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: हत्यारोपियों ने घर में घुसकर लड़की को पीटा, यूपी पुलिस ने बढ़ाया हौसला!












Click it and Unblock the Notifications