मिर्ज़ापुर: चाय पी रहे लोगों के लिए काल बनी स्कॉर्पियो, 5 की मौत
चाय पी रहे लोगों के लिए स्कार्पियो कार काल बन कर आयी। बेकाबू स्कार्पियो ने चाय पी रहे और मैजिक पर फूल लाद रहे लोगों को रौंद डाला।
मिर्ज़ापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर से 5 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे एक स्कॉर्पियो ने 10 लोग को रौंद दिया। घटना जिगना थाना से चंद कदमों की दूरी की है। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग चाय की दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। ये भी पढ़ें: बहराइच में ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, सात घायल

चाय पी रहे लोगों के लिए स्कार्पियों कार काल बन कर आयी। बेकाबू स्कार्पियो ने चाय पी रहे और मैजिक पर फूल लाद रहे लोगों को रौंद डाला। बता दें कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल में दम तो़ड़ दिया। घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। मरने वाले सभी पास के गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं, घटना से आक्रोशित भीड़ ने चक्का जाम कर दिया।
मिर्ज़ापुर के जिगना थाने के पास में रेलवे ओवर ब्रिज है। यहीं पर चाय की दुकान है। सुबह-सुबह चड़ेरु चौखटा गांव के लोग चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे और वहीं कुछ लोग मैजिक पर फूल लाद रहे थे। उसी समय मिर्ज़ापुर की ओर से तेज रफ़्तार से इलाहबाद की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क की पटरी पर बायीं ओर जाकर सभी को रौंद दिया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हुई।
वहीं, जिगना में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने चालक महेंद्र सिंह निवासी शक्तिनगर सोनभद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक ने बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश तिवारी की पत्नी को लेकर लखनऊ जा रहा था। उनकी पत्नी को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। उनके उपचार के लिए ले जा रहा था। पलक झपकने में दुर्घटना हो गई। वहीं, घटना से हताहत लोगों ने इस मामले में सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।
घटना में मरने वाले लोग...
- 19 वर्षीय गौरव यादव
- 50 वर्षीय धर्मराज बिंद
- 50 वर्षीय उमाशंकर उर्फ़ मौजीलाल यादव
- 35 वर्षीय धर्मेंद्र बिंद
- 48 वर्षीय ज्ञानचंद












Click it and Unblock the Notifications