ट्रैक्टर की टक्कर से मां बेटी की मौत, बेटे की हालत नाजुक
इलाहाबाद। इलाहाबाद के बारा इलाके में रीवा रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में जा रहे थे
चित्रकूट के चरगांव निवासी अभय मिश्रा रविवार को अपनी मां शिखा व बहन तनु को बाइक पर बैठाकर इलाहाबाद के मेजा हरवारी गोपालपुर गांव जा रहा था। तभी रीवा रोड पर बारा थाना क्षेत्र बांध के सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेज रफ्तार बनी मौत
घटना के बाद लोगों ने बताया कि रीवा रोड पर दिनभर तेज रफ्तार वाहन मौत का दूत बनकर दौड़ते रहते हैं और इस रोड पर ट्रैक्टर व ट्रकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन की चपेट में आने वाला वाहन अक्सर इसी तरह की दुर्घटना का शिकार होता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार की रफ्तार भी तेज थी और सामने से आ रहा ट्रैक्टर फुल स्पीड में आ रहा था, जिसके कारण टक्कर इतनी तेज हुई थी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications