बच्चे की हुई मौत तो मां ने चाकू से रेत लिया अपना गला

उस महिला ने चाकू से अपना ही गला रेत लिया। दो सप्ताह पहले महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसकी बीमारी से मौत हो गई।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहलावाली घटना हुई है। बच्चे की मौत के बाद एक मां को सदमा लगा और इस गम में उसने खुदकुशी करने के लिए खुद पर जानलेवा वार किया। उस महिला ने चाकू से अपना ही गला रेत लिया। दो सप्ताह पहले महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसकी बीमारी से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला का नर्सिंग होम में इलाज रहा है।

दिल दहलानेवाली घटना

दिल दहलानेवाली घटना

घटना शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव की है। यहां 25 साल की मोना नाम की महिला ने बच्चे को खोने पर मौत को गले लगाने की खौफनाक कोशिश की। घायल महिला के पति मनोज का कहना है कि शादी के दो साल तक बच्चा नहीं होने पर मोना परेशान रहती थी। 15 दिन पहले ही मोना मां बनी थी।

पति ने बताया मामला

पति ने बताया मामला

मनोज ने बताया कि बच्चा कमजोर और बीमार पैदा हुआ जिस वजह से इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मोना की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह परेशान रहने लगी। बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद मोना कमरे में गई और उसने चाकू से अपने गले पर वार किया।

महिला का चल रहा इलाज

महिला का चल रहा इलाज

मोना ने अपने गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति मनोज मोना को नर्सिंग होम ले गया जहां खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्चे की हुई मौत तो मां ने चाकू से रेत लिया अपना ही गला
बच्चे की हुई मौत तो मां ने चाकू से रेत लिया अपना ही गला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+